-
आपने अपने आसपास या गली-चौराहों पर जाते समय कई मूर्तियां देखी होंगी। सार्वजनिक मूर्तियां आमतौर पर इतिहास, नायकों या सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मान देने के लिए बनाई जाती हैं। लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में ऐसी मूर्तियां भी मौजूद हैं, जो अपनी अनोखी और विचित्र बनावट के कारण लोगों को चौंका देती हैं। ये मूर्तियां न सिर्फ कला की सीमाओं को तोड़ती हैं, बल्कि देखने वालों के मन में सवाल और जिज्ञासा भी पैदा करती हैं। आइए जानते हैं दुनिया की कुछ ऐसी ही अजीबो-गरीब मूर्तियों के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
फॉरएवर मर्लिन (अमेरिका)
यह विशाल मूर्ति हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो के उस मशहूर सीन को दर्शाती है जिसमें उनकी ड्रेस हवा में उड़ती है। करीब 25 फीट ऊंची यह मूर्ति बेहद आकर्षक तो है, लेकिन कई लोगों को इसका आकार और प्रस्तुति थोड़ा असहज भी लगती है। यही कारण है कि यह स्टैच्यू लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। (Photo Source: Unsplash) -
द केलपीज (स्कॉटलैंड)
स्कॉटलैंड में स्थित ये 30 मीटर ऊंचे घोड़े के सिर जैसे स्टील के स्टैच्यू मिथिकल वाटर स्पिरिट ‘केल्पी’ से प्रेरित हैं। इनकी चमकदार सतह और विशाल आकार इन्हें बेहद प्रभावशाली बनाते हैं, लेकिन साथ ही इनका लुक थोड़ा रहस्यमयी और डरावना भी लगता है। (Photo Source: Pexels) -
किंडलिफ्रेसरब्रूनन (स्विट्जरलैंड)
यह मध्यकालीन फाउंटेन एक ऐसे राक्षस को दिखाता है जो एक बच्चे को खा रहा है। इसकी असली कहानी आज भी स्पष्ट नहीं है, जिससे इसकी रहस्यमयी और डरावनी छवि और भी गहरी हो जाती है। यह यूरोप की सबसे अजीब और डरावनी मूर्तियों में गिना जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
लेस वोयाजर्स (फ्रांस)
फ्रांसीसी कलाकार ब्रूनो कैटालानो द्वारा बनाई गई ये मूर्तियां अधूरी मानव आकृतियों को दर्शाती हैं, जिनके शरीर के बड़े हिस्से गायब होते हैं। ये स्टैच्यू यात्रा के दौरान पहचान, खोने और अधूरेपन के भाव को बेहद कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करते हैं। (Photo Source: NaTakallam/Facebook) -
Čumil (मैन एट वर्क) (स्लोवाकिया)
यह ब्रॉन्ज की मूर्ति एक ऐसे व्यक्ति को दिखाती है जो सीवर से बाहर झांक रहा है, जैसे काम से थोड़ा ब्रेक ले रहा हो। स्थानीय लोग इसे ‘Čumil’ यानी ‘देखने वाला’ कहते हैं। यह मजेदार और अलग तरह का स्टैच्यू पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। (Photo Source: Pexels) -
हेडिंग्टन शार्क (इंग्लैंड)
एक घर की छत में सिर के बल घुसा हुआ विशाल शार्क, यह दृश्य किसी फिल्म जैसा लगता है। 1986 में लगाया गया यह स्टैच्यू युद्ध और सत्ता के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध माना जाता है, हालांकि कई लोग इसे सिर्फ अजीब और चौंकाने वाला मानते हैं। (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: समुद्र के नीचे और पहाड़ों के ऊपर, दुनिया की सबसे इनक्रेडिबल स्टैच्यू, जिन्होंने बदल दी जगहों की पहचान)