
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके गढ़ में ही चुनौती देते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को वाराणसी में अपनी ताकत दिखाई। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे सर्किट हाउस से साेनिया गांधी का रोड शो शुरू हुआ। (All Photos: Twitter)

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकने के लिए वाराणसी को चुना है।

इससे पहले कांग्रेस का झंडा लहराते हजारों बाइकर्स एयरपोर्ट से ही सोनिया गांधी के काफिले के साथ चलते नजर आए।

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सोनिया गांधी पहली बार बनारस आई हैं।

सोनिया को काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाना था, मगर खराब सेहत की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। (Source: INC)

कांग्रेस ने मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास की कमी को दिखाने के लिए 'दर्द-ए-बनारस' अभियान लॉन्च किया है। पार्टी पिछले 27 सालों से राज्य की सत्ता से बाहर है।

सोनिया गांधी के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मौजूद हैं, शीला को कांग्रेस ने राज्य में मुख्यमंत्री पद का उम्मीवार घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ राज बब्बर भी सोनिया के साथ मौजूद हैं।

वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद तिवारी।

कांग्रेस अपने अभियान '27 साल यूपी बेहाल' के जरिए यह बताने की कोशिश कर रही है कि पिछले 27 सालों में राज्य की हालत बद से बदतर हो गई है।

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीट पर ही जीत सकी थी।

अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों से 2019 के लोकसभा चुनावों की दिशा भी तय होगी।

कांग्रेस ने इस बार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मदद करने का जिम्मा सौंपा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की वाराणसी रैली में उमड़ी भीड़