-
इस धरती पर सांपों की तीन हजार से भी अधिक सांपों की प्रजाति पाई जाती है। इसमें कई विषैले होते हैं। सांप बिना खाए पिए महीनों तक जिंदा रह सकता है। आइए जानते हैं कैसे: (Photo Source: Unsplash)
-
सांप अपने शरीर की ऊर्जा खपत को 70 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। इसी के चलते वह कई महीनों तक बिना भोजन के जीवित रह पाते हैं। इस दौरान उनकी लंबाई भी बढ़ती रहती है। यह हम नहीं बल्कि मार्शल मैकक्यू, जो यूनिवर्सिटी ऑफ आर्कान्सा में जीव विज्ञान के शोध छात्र हैं उन्होंने अपने शोध में कहा है। (Photo Source: Unsplash)
-
उनका यह शोध पत्रिका Zoology में प्रकाशित हुआ था। उन्होंने इसमें वेस्टर्न डायमंडबैक रैटलस्नेक में होने वाले जैव-रासायनिक बदलावों का अध्ययन किया था। मैकक्यू ने तीन अलग-अलग प्रजातियों के 62 सांपों (रैट स्नेक, वेस्टर्न डायमंडबैक रैटलस्नेक और बॉल पाइथन) पर शोध किया था। (Photo Source: Unsplash)
-
इन तीनों सांपों की प्रजातियों को उन्होंने लगभग छह महीने तक भोजन नहीं दिया और उनके शरीर की ऊर्जा खपत पर नजर रखी गई। जंगली वातावरण में सांपों का इतने लंबे समय तक बिना खाए रहना सामान्य बात है। (Photo Source: Unsplash)
-
अध्ययन के अनुसार सांप अपनी मेटाबोलिक रेट को काफी कम कर देते हैं। कुछ मामलों में यह 72 प्रतिशत तक पाया गया। इस शोध में यह सामने आया कि भोजन न मिलने के बाद भी सांपों की लंबाई बढ़ती है। (Photo Source: Unsplash)
-
ऊर्जा कहां से आती है
इस शोध के अनुसार भूख के शुरुआत में सांप अपने शरीर में जमा चर्बी यानी फैट को जलाना शुरू कर देते हैं। इसके बाद ये उनका ऊर्जा का स्रोत बनता है। (Photo Source: Unsplash) -
रैट स्नेक अधिकतर ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां चूहे आसानी से मिल जाते हैं। रैट स्नेक के शरीर में प्रोटीन को तेजी से तोड़ने की क्षमता होती है। वहीं, पाइथन और रैटलस्नेक में यह प्रक्रिया धीमी होती है। जो सांप भूख सहने के लिए कम रहते हैं उनमें प्रोटीन की खपत ज्यादा रहती है। (Photo Source: Unsplash)
-
बिना कुछ खाए पिए अधिकतर सांप 3 महीने तक जीवित रह सकते हैं। वहीं, कुछ सांप ऐसे हैं जो 6 महीने तक बिना भोजन के जिंदा रह सकते हैं। (Photo Source: Unsplash) जहरीले सांपों वाला द्वीप कहा हैं? कौन सा सांप पाया जाता है और जहर का इस्तेमाल किन कामों में होता है