-
चर्चा है कि प्रोडक्शन हाउस से विवाद के चलते टीवी का एक और पॉपुलर किरदार किसी और कलाकार के जिम्मे जाने वाला है। सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे की इस शो से विदाई हो सकती है।
-
'भाबी जी घर पर हैं' में अब अंगूरी का किरदार रश्मि देसाई को दिए जाने की चर्चा है।
-
'भाबी जी घर पर हैं' एक कॉमेडी शो है और खासा लोकप्रिय हो गया है।
-
बताया जाता है कि शुरू में भी अंगूरी का किरदार रश्मि देसाई को ही ऑफर किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह पेशकश मंजूर नहीं कर पाई थीं।
'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी का किरदार कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय है। अंगूरी का गलत उच्चारण करना और सही शब्द बताए जाने पर यह कहना कि 'सही पकड़े हैं', दर्शकों को खास तौर पर गुदगुदाने वाला अंदाज है। -
बताया जा रहा है कि शिंदे ने अपनी फीस बढ़ाने के लिए प्रोड्यूसर्स को कहा था, लेकिन उन्होंने उनकी फीस नहीं बढ़ाई।
-
शिल्पा ने कहा कि वह इलाज के लिए शो को छोड़ने की योजना बना रहा थीं।
-
शिल्पा ने दो तेलगु मूवीज में भी काम किया है।
-
शिल्पा ने लापतागंज, देवों के देव…महादेव, चिड़ियाघर, संजीवनी, दो दिल एक जान, हरि मिर्ची-लाल मिर्ची जैसे टीवी शो में काम किया है।
-
शिल्पा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत मिस इंडिया के साथ शुरू की थी। उसके बाद भाभी में निगेटिव भूमिका से मशहूर हुई थीं।
-
शिल्पा मुंबई की रहने वाली हैं। उनके पिता एक वकील हैं और उनके परिवार को कोई भी सदस्य टीवी इंडस्ट्री से नहीं है।
-
शिल्पा मुंबई की रहने वाली हैं। उनके पिता एक वकील हैं और उनके परिवार का कोई भी सदस्य टीवी इंडस्ट्री से नहीं है।
-
शिल्पा शिंदे की सगाई उनके ब्वॉयफ्रेंड टीवी एक्टर रोमित राज से तय हुई थी। लेकिन आखिरी वक्त पर दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।
-
शिल्पा अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग करती थीं। जिसे देखते हुए उनके दोस्तों और परिवार वालों ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जाने के लिए प्लान बनाने को कहा।
