-
ईरान ने पिछले कुछ सालों से अपनी सैन्य क्षमता को तेजी से आगे बढ़ाया है। खासकर ड्रोन के मामले में ईरान दुनिया के कई बड़े देशों को टक्कर देता है। इस वक्त ईरान के ड्रोन की खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं ईरान के खतरनाक ड्रोन के बारे में: (Photo Source: IRAN ARMY/FB)
-
ईरान के पास अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (UAVs) हैं जिसे उसने अपनी स्ट्रेटेजिक डॉक्ट्रिन में शामिल किया है। ईरान ने इन UAVs को खास तौर पर लंबी दूरी के मिशन को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB)
-
1- आत्मघाती ड्रोन
ईरान के पास करीब 10 तरह के अलग-अलग क्षमता वाले आत्मघाती ड्रोन बताए जाते हैं। इन ड्रोन्स को टारगेट से टकराकर भारी विस्फोट और फटने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें एडवांस रडारों को चकमा देने की क्षमता है। कम ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और बैलिस्टिक मिसाइलों को सटीकता के साथ निशाने पर हमला कर सकते हैं। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) -
2- शाहेद-139
ईरान का शाहेद-139 ड्रोन इस वक्त काफी चर्चा में है। यह एक लोइटरिंग म्यूनिशन है जिसे सुसाइड ड्रोन या कामिकेज ड्रोन कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी कम कीमत और सटीक निशाना लगाने की क्षमता है। यह घंटों तक आसमान में मंडरा सकता है और मौका मिलते ही लक्ष्य से सीधे टकराकर उसे तबाह कर सकता है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) -
3- शाहेद 149 गाजा ड्रोन
शाहेद 149 गाजा ड्रोन को ईरान का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस ड्रोन माना जाता है। यह काफी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ने वाला ड्रोन है और इसका वजह 3000 किलोग्राम से ज्यादा है। यह 35 घंटे तक 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसकी मारक क्षमता 100 किलोमीटर के करीब है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) समुद्र से जमीन तक, कई देशों से घिरा है ईरान -
4- शाहेद 129
ईरान का शाहेद 129 ड्रोन 24 घंटे तक आसमान में उड़ते हुए सर्विलांस कर सकता है और जरूरत पड़ने पर हमला भी कर सकता है। ग्लोबल सिक्योरिटी. ओआरजी के अनुसार ये ड्रोन एक ही समय में आठ बम या ईरानी सदीड मिसाइल से सटीक हमला कर सकता है। इसकी मारक क्षमता 1700 किलोमीटर के करीब है और 24,000 फीट ऊपर तक उड़ान भर सकता है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) -
5- शाहेद-136 (गेरान-2)
ईरान ने शाहेद 136 ड्रोन को लोइटरिंग, सुसाइड-स्टाइल या कामिकेज ड्रोन के तौर पर डिजाइन किया है। उसकी उड़ान रेंज 1300 KM से 2500 किलोमीटर तक बताई जाती है। इसमें 40 किलोग्राम का वॉरहेड लगाया जा सकता है। यह एक हमलावर ड्रोन है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) -
6- कोड्स मोहजर-10
ईरान के कोड्स मोहजर-10 को सबसे वर्सेटाइल लॉन्ग-रेंज UAV माना जाता है। 24 घंटे तक उड़ने वाला यह ड्रोन 300 किलो तक हथियार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने में सक्षम है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) -
7- हदीद-110
ईरान के खतरनाक ड्रोन में से एक हदीद-110 भी है जिसे दलाहू नाम से भी जाना जाता है। इसे रान ने सुसाइड मिशन को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया है। यह एक मिनी जेट इंजन से चलता है और इसकी स्पीड 510 किमी प्रति घंटा है। हमला रेंज करीब 350 किमी है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) -
8- समुद्री ड्रोन
ईरान का पहला ड्रोन-कैरियर युद्धपोत UAV समुद्री ड्रोन शाहिद बहमन बाघेरी है। इसे समुद्र में लंबी दूरी तक UAVs ऑपरेट करने के लिए बनाया गया है। (Photo Source: IRAN ARMY/FB) ईरान की डांसिंग मिसाइल, जानें रेंज और इतनी खतरनाक क्यों है