-
हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई बड़े ब्रांड्स के लोगो देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सिंपल दिखने वाले डिजाइन्स के पीछे कितनी दिलचस्प कहानियां छिपी होती हैं? जर्मनी की कुछ मशहूर कंपनियों के लोगो सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और विजन को भी दर्शाते हैं। आइए जानते हैं इन लोगो के पीछे छिपे खास मतलब। (Photo Source: Pexels)
-
Adidas
एडिडास के तीन स्ट्राइप्स सिर्फ डिजाइन नहीं हैं। इन्हें इस तरह से रखा गया है कि ये एक पहाड़ जैसा दिखते हैं, जो चुनौतियों और लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा देता है। (Photo Source: Pexels) -
Audi
ऑडी का लोगो चार इंटरलॉक्ड रिंग्स से बना है। ये चार रिंग्स चार कंपनियों- Audi, DKW, Horch और Wanderer के एक साथ जुड़ने का प्रतीक हैं। यह एकता और ताकत का संकेत देता है, जो 1932 में ऑटो यूनियन के गठन के समय बना था। (Photo Source: Pexels) -
BMW
बीएमडब्ल्यू का लोगो नीले और सफेद रंगों का है, जो जर्मनी के Bavaria राज्य के झंडे से प्रेरित है। पहले इसे विमान के घूमते प्रोपेलर से जोड़ा जाता था, लेकिन असल में यह क्षेत्रीय पहचान को दर्शाता है। (Photo Source: Pexels) -
Lufthansa
लुफ्थांसा का क्रेन पक्षी 1918 से उनकी पहचान बना हुआ है। यह उड़ान, स्वतंत्रता और सटीकता का प्रतीक है, जो एविएशन इंडस्ट्री के लिए बेहद मायने रखता है। (Photo Source: Pexels) -
Mercedes-Benz
मर्सिडीज-बेंज का तीन-नुकीला स्टार कंपनी के उस लक्ष्य को दिखाता है जिसमें वे जमीन, समुद्र और हवा तीनों जगहों पर इंजन बनाना चाहते थे। यह लोगो उनके वैश्विक वर्चस्व के सपने को दर्शाता है। (Photo Source: Pexels) -
Porsche
पोर्शे के लोगो में बीच में घोड़ा बना है, जो जर्मनी के स्टुटगार्ट शहर का प्रतीक है। इसके आसपास दिखने वाले एंटलर्स (सींग जैसे डिजाइन) वुर्टेमबर्ग क्षेत्र की विरासत को दर्शाते हैं। यह लोगो परंपरा और स्पीड दोनों का मेल है। (Photo Source: Pexels) -
Volkswagen
वोक्सवैगन का लोगो देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसमें ‘V’ और ‘W’ को बहुत ही स्मार्ट तरीके से एक-दूसरे के ऊपर रखा गया है। यह नाम ‘Volkswagen’ यानी ‘लोगों की कार’ का सीधा प्रतिनिधित्व करता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: @ से लेकर # तक: रोज इस्तेमाल करते हैं ये सिम्बल्स, लेकिन नहीं जानते होंगे इनके पीछे की कहानी)