-
धरती पर बुद्धिमत्ता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। साइंटिफिक रिसर्च बताते हैं कि कई जानवर ऐसे हैं जो समस्या सुलझाने, भावनाएं समझने, भविष्य की योजना बनाने और कॉम्पलेक्स कम्युनिकेशन्स करने में अद्भुत क्षमता रखते हैं। नेशनल जियोग्राफी, नेचर जर्नल, स्मिथसोनियन बायोलॉजी और मरीन मैमल साइंस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में पब्लिश्ड रिसर्च के अनुसार, एनिमल वर्ल्ड हमारी कल्पना से कहीं अधिक बुद्धिमान है। आइए जानते हैं इंसानों के बाद सबसे बुद्धिमान माने जाने वाले जीवों के बारे में-
(Photo Source: Pexels) -
चिंपैंजी (Chimpanzees)
Chimpanzee को इंसानों का सबसे करीबी रिश्तेदार माना जाता है। नेशनल जियोग्राफी के अनुसार, चिंपैंजी लकड़ी की टहनियों से दीमक निकालते हैं और पत्थरों से बादाम तोड़ते हैं। नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध बताता है कि वे जटिल पहेलियां सुलझा सकते हैं और भविष्य की योजना बना सकते हैं। कुछ चिंपैंजी ने बेसिक सांकेतिक भाषा (Sign Language) भी सीखी है। यह क्षमताएं दर्शाती हैं कि उनमें रीजनिंग, मेमोरी और सोशल लर्निंग की एडवांस्ड एबिलिटी होती है। (Photo Source: Pexels) -
कौवे (Crows)
Carrion Crow और अन्य कौवा प्रजातियां असाधारण प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी रखती हैं। एनिमल कॉग्निशन रिसर्च में प्रकाशित अध्ययनों के अनुसार, कौवे औजारों का उपयोग करते हैं और कई-स्टेप वाली समस्याएं हल कर सकते हैं। वे इंसानों के चेहरों को पहचान सकते हैं और भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
कुत्ते (Dogs)
Dog इंसानों के सबसे करीबी साथी हैं। नेशनल जियोग्राफी के अनुसार, कुत्ते सैकड़ों शब्द समझ सकते हैं। वे इंसानी भावनाओं को पढ़ सकते हैं और उसी अनुसार व्यवहार बदल सकते हैं। उनकी सोशल इंटेलिजेंस उन्हें खास बनाती है। (Photo Source: Pexels) -
डॉल्फिन (Dolphins)
Bottlenose Dolphin अपनी सामाजिक बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। मरीन मैमल साइंस के अनुसार, डॉल्फिन आईने में खुद को पहचान सकती हैं, जो आत्म-जागरूकता (Self-awareness) का संकेत है। वे सिम्बल्स को समझ सकती हैं और समूह में स्ट्रेटेजी बनाकर शिकार करती हैं। स्मिथसोनियन बायोलॉजी के अनुसार, उनके कम्युनिकेशन सिग्नल बहुत कठिन होते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हाथी (Elephants)
African Elephant और एशियाई हाथी अपनी स्मृति और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। नेशनल जियोग्राफी के अनुसार, हाथी अपने मृत साथियों के लिए शोक प्रकट करते हैं। वे आईने में खुद को पहचान सकते हैं, जो आत्म-जागरूकता का संकेत है। उनकी दीर्घकालिक स्मृति (Long-term memory) बेहद मजबूत होती है। (Photo Source: Pexels) -
ऑक्टोपस (Octopuses)
Octopus समुद्री दुनिया के सबसे बुद्धिमान अकशेरुकी जीव माने जाते हैं। नेचर जर्नल के अनुसार, ऑक्टोपस जार खोल सकते हैं, भूलभुलैया हल कर सकते हैं और बंद टैंकों से भाग निकलते हैं। रिसर्च बताते हैं कि उनका नर्वस सिस्टम उनके भुजाओं (arms) में भी फैला होता है, जिससे वे बिना ‘एक सेंट्रल ब्रेन’ के कॉम्प्लेक्स निर्णय ले सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
ऑर्का (Orcas)
Orca को किलर व्हेल भी कहा जाता है। मरीन मैमल साइंस के अनुसार, ऑर्का के अलग-अलग समूहों की अपनी कल्चर और हंटिंग स्ट्रेटजी होती हैं। वे लंबे समय तक फैमिली रिलेशन बनाए रखते हैं और कॉम्पलेक्स सोशल स्ट्रक्चर में रहते हैं। (Photo Source: Pexels) -
तोते (Parrots)
African Grey Parrot खास रूप से अपनी भाषाई समझ के लिए प्रसिद्ध हैं। स्मिथसोनियन बायोलॉजी के अनुसार, कुछ तोते संख्याएं, रंग और आकार समझ सकते हैं। वे मीनिंगफुल तरीके से इंसानों से बात कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: ड्रैगनफ्लाई से लेकर बॉम्बार्डियर बीटल तक, इन कीड़ों की ताक है इंसानों से कहीं ज्यादा)