सपना चौधरी के जीवन से जुड़े ये 4 राज गूगल पर सर्च करते हैं लोग
- 1 / 5
2019 के लोकसभा चुनाव में तमाम सेलिब्रटीज चुनावी मैदान में नजर आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में मिमि चक्रवर्ती, नुसरत जहां, मुनमुन सेन जैसे एक्ट्रेस 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। यूपी की मथुरा सीट से ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ेंगी। इन दिनों हरियाणा की जानी-मानी डांसर सपना चौधरी के भी राजनीति में शामिल होने की खबरें चल रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ उनकी पुरानी तस्वीर को लेकर तो मीडिया में ऐसी भी खबरें आईं कि मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। हालांकि बाद में सपना ने बयान देकर साफ कर दिया उन्होंने अभी तक कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। सपना किस पार्टी में शामिल होंगी इस बात का खुलासा कुछ दिन में होगा। लेकिन जब से सपना बिग बॉस से लोकप्रिय हुई हैं तबसे फैंस उनके बारे में कुछ सीक्रेट जानना चाहते हैं। जानिए आखिर वे कौन से सीक्रेट हैं जो सपना के फैंस अक्सर गूगल पर सर्च करते रहते हैं। (All Pics- Facebook)
- 2 / 5
सपना अब देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी फेमस हो चुकी हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना के फैंस उनका रिलेशनशिप स्टेटस जानना चाहते हैं। वह जानना चाहते हैं कि सपना अब तक सिंगल हैं या किसी को हैंडसम को डेट कर रही हैं।
- 3 / 5
फैंस सपना के काम की फीस भी जानना चाहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शुरुआत में सपना की फीस 3 से 4 हजार रुपए के करीब थी बिग बॉस में जाने के बाद न सिर्फ उनकी लोकप्रियता बढ़ी बल्कि अब उन्होंने अपने शो की फीस भी बढ़ा दिया है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिरकार मौजूदा वक्त में सपना कितनी फीस चार्ज करती हैं।
- 4 / 5
बिग बॉस में आने के बाद सपना को लेकर ऐसी भी खबरें आई थीं कि वह शादीशुदा हैं लेकिन यह अफवाह निकली। फैंस इसे लेकर उनके बारे में काफी कुछ खोजते रहते हैं।
- 5 / 5
फैंस जानना चाहते हैं कि जितनी बिंदास सपना डांस के दौरान दिखती हैं क्या वह रियल में भी ऐसी ही हैं या रिजर्व नेचर की हैं।