
Mukesh Ambani Nita Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज(Reliance) के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने बेटे को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका बचपन से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। मार्च 2019 में ये दोस्ती शादी के बंधन में तब्दील हो गई। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने खुद बताया था कि उनके बेटे आकाश ने किस तरह से श्लोका के लिए अपने दिल की बात उन्हें बताई थी।

नीता अंबानी ने फेमिना को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि श्लोका जब 4 साल की थीं तबसे वह उन्हें जानती हैं। श्लोका मेहता और ईशा अंबानी एक साथ पढ़ा करती थीं।

आकाश अंबानी औऱ श्लोका मेहता जब स्कूल में पढ़ा करते थे तभी अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों की दोस्ती गुजरते वक्त के साथ प्यार में तब्दील हो गई।


स्कूलिंग के बाद श्लोका लंदन तो आकाश अमेरिका पढ़ने चले गए। अमेरिका से ग्रैजुएशन कर लौटने के बाद एक दिन आकाश ने नीता अंबानी से अपने दिल की बात कह दी।

आकाश अंबानी एक दिन अपनी मां नीता के पास गए औऱ बताया कि वह श्लोका से प्यार करते हैं औऱ अपनी बाकी जिंदगी उनके साथ ही बिताना चाहते हैं।

इसके बाद श्लोका मेहता का परिवार अंबानी फैमिली संग गोवा वैकेशन पर गया जहां दोनों परिवारों के सामने आकाश ने श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया।

साल 2018 में सगाई के बाद मार्च 2019 में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी हो गई। शादी के लगभग 1.5 साल बाद दोनों एक बच्चे के पैरेंट बन गए हैं।

All Photos: Social Media