‘यहां रेखा जैसों को आसानी से अति कामुक कह देते हैं’, जब खुशवंत सिंह ने बॉलीवुड पर साधा था निशाना
- 1 / 7
Rekha: रेखा ने अपने करियर में जितनी ही बुलंदियों को छुआ उतना ही उन्हें लोगों की बातें भी सुननी पड़ीं। रेखा ने बॉलीवुड के साथी कलाकारों की भी खूब आलोचनाएं झेलीं। नर्गिस (Nargis) से लेकर डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) तक ने रेखा के बारे में ऐसे बयान दिये जिसके कारण उनकी छवि को काफी नुकसान हुआ था।
- 2 / 7
उस जमाने में रेखा के लिए बड़ी लापरवाही के साथ सस्ते शब्दों जैसे कि आदमखोर, अति कामुक और सेक्स किटेन का इस्तेमाल किया जाने लगा था।
- 3 / 7
1976 में नर्गिस ने रेखा के लिए कहा था- वो मर्दों को ऐसे संकेत देती थी कि जैसे वो बड़ी आसानी से उपलब्ध हो सकती है। मैंने कई बार अपनी जिंदगी में ऐसे बच्चों के साथ काम किया है जिन्हें मनोवैज्ञानिक परेशानियां होती हैं। वो खोई हुई सी है। उसे एक मजबूत मर्द की जरूरत है।
- 4 / 7
मशहूर पत्रकार खुशवंत सिंह ने बॉलीवुड और समाज के उस खास तबके पर निशाना साधते हुए एक बार लिखा था कि रेखा जैसी बड़ी कलाकार जो लोगों के औकात से बाहर हैं उनके बारे में लोग आसानी से कुछ भी कह देते हैं।
- 5 / 7
खुशवंत सिंह ने कहा था- रेखा शायद उस मर्दवादी रवैये का शिकार हैं जिसमें हर वो औरत जो स्टाइलिश और बेबाक होती है और आसानी से आपको हासिल नहीं हो पाती, उसे अति कामुक या सेक्स एडिक्ट करार दे दिया जाता है।
- 6 / 7
खुशवंत सिंह ने आगे कहा था- रेखा के लिए जो कुछ भी कहा जाता है वो उन्हें पाने की मर्द की लालसा की उपज होती है। रेखा जितना ज्यादा खुलकर बोलती हैं मैं उतना ही उन्हें पसंद करने लगता हूं।
- 7 / 7
Photos: Social Media