‘अपनी सेक्रेटरी संग उसके पति-पत्नी जैसे रिश्ते हैं’, जब रेखा की जेठानी ने लगाए थे गंभीर आरोप
- 1 / 10
Rekha Secretary Farzana: रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल (Rekha Husband) से शादी रचाई थी। शादी के अभी सालभर भी पूरे नहीं हुए थे कि मुकेश अग्रवाल (Mukesh Agarwal) ने सुसाइड कर लिया। मुकेश के मौत के लिए तब लोगों ने रेखा और उनकी सेक्रेटरी फरजाना को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि ये सारी बातें सिर्फ गॉसिप बनकर ही रह गई थी।
- 2 / 10
पूरी फिल्म इंडस्ट्री में ये बात चर्चित है कि फरजाना रेखा के साथ साये की तरह रहती हैं। बिना फरजाना से मिले कोई रेखा तक नहीं पहुंच सकता था।
- 3 / 10
रेखा के पति मुकेश अग्रवाल की भाभी ने फरजाना पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि रेखा जब अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली आतीं तो हम सब बहुत अच्छा टाइम स्पेंड करते। लेकिन जब भी वह अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ आतीं तो उनका रवैया बिल्कुल बदला नजर आता।
- 4 / 10
रेखा की जेठानी यहीं नहीं रुकी थीं। उन्होंने आगे कहा- रेखा और फरजाना में कुछ अलग ही चल रहा था। दोस्त होना अलग बात है, बहन होना भी अलग है, लेकिन ये व्यवहार वैसा नहीं था।
- 5 / 10
उन्होंने आगे कहा था कि रेखा और फरजाना के बीच ऐसा रिश्ता था जैसे पति पत्नी का होता है। मैंने अपनी आंखों से देखा है। अगर मुकेश रेखा से नहीं मिला होता तो वो आज जिंदा होता।
- 6 / 10
मुकेश अग्रवाल के भाई अनिल गुप्ता ने रेखा और फरजाना के रिश्ते पर कहा था कि उन दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं था। मुकेश ने भी ये बात गौर की थी।
- 7 / 10
बकौल अनिल गुप्ता मुकेश को सीधे फरजाना से आदेश मिलते थे, आखिर कौन पति ये बर्दाश्त करेगा। जब भी मुकेश ने रेखा से फरजाना पर सीधे बात करनी चाही तो रेखा का पारा बुरी तरह चढ़ जाता और वह वहां से चली जाती थीं।
- 8 / 10
बता दें कि फरजाना पहले रेखा की हेयर ड्रेसर हुआ करती थीं। 1986 से वह रेखा की सेक्रेटरी बन गई थीं। तब से आज तक फरजाना रेखा की सेक्रेटरी हैं।
- 9 / 10
रेखा किसी भी सार्वजनिक फंक्शन में बिना फरजाना को साथ लिये नहीं जाती हैं। (Photos: Social Media)
- 10 / 10
रेखा से जुड़ी ये तमाम जानकारी उनके ऊपर लिखी गई यासिर उस्मान की किताब 'रेखा- कैसी पहेली जिंदगानी' से ली गई है।