जब शबाना आजमी के घर रेखा को देख बेचैन हो गए थे अमिताभ बच्चन, अमर सिंह ने खोला था राज
- 1 / 10
Rekha Amitabh Bachchan Amar Singh: रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ में करीब दर्जन भर फिल्में की हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। पर्दे के बाहर भी रेखा और अमिताभ (Amitabh Bachchan) के रिश्तों की खूब चर्चा हुई। ना जाने कितनी ही कहानियां दोनों के संबंधों पर कही गईं और मीडिया में भी छपीं। अमिताभ और रेखा (Rekha) से जुड़ा एक किस्सा दिवंगत अमर सिंह (Amar Singh) ने भी शेयर किया था।
- 2 / 10
अमर सिंह अमिताभ बच्चन के खास दोस्तों में शामिल थे। अमर अमिताभ को बड़ा भाई कहा करते थे।
- 3 / 10
रेखा की जिंदगी पर किताब लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान से अमर सिंह ने अमिताभ और रेखा को लेकर एक वाकया शेयर किया था।
- 4 / 10
बकौल अमर सिंह एक बार शबाना आजमी का जन्मदिन था। उन्होंने बर्थडे पार्टी में मुझे औऱ अमिताभ को बुलाया था। हम समय से पहुंच गए और ड्राइवर को खाना खाने भेज दिया।
- 5 / 10
अमर सिंह ने बताया कि हम जैसे ही शबाना के घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि वहां रेखा पहले से मौजूद थीं। जैसे ही अमिताभ ने ऱेखा को देखा, वो मुड़े और बाहर चले गए।
- 6 / 10
अमर सिंह ने बताया कि ड्राइवर तो खाना खाने चला गय़ा था इसीलिए हमने आनन-फानन में टैक्सी बुलाई और घर लौट गए।
- 7 / 10
अमर सिंह के मुताबिक अमिताभ ने कभी उस वाकये का जिक्र उनसे दोबारा नहीं किया। अमर सिंह ने भी उनसे इस बारे में कभी बात नहीं की।
- 8 / 10
अमर सिंह ने यासिर उस्मान से कहा कि इस वाकये ने ये साबित कर दिया कि अमिताभ और रेखा के बीच कुछ था। अगर ऐसा नहीं होता तो कम से कम शबाना आजमी को जन्मदिन की बधाई तो देनी चाहिए थी। या फिर रेखा से बात तो की ही जा सकती थी।
- 9 / 10
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हमेशा से रेखा के साथ अपने संबंधों को नकारा है। बकौल अमिताभ उनके और रेखा के बीच वैसे ही संबंध थे जैसे दो कोस्टार्स के बीच होते हैं।
- 10 / 10
Photos: Indian Express Archives