-
भारत सरकार रेयर अर्थ मिनरल पर खास ध्यान दे रही है। इस कड़ी में आम बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है जो भारत के तटीय और खनन समृद्ध इलाकों में नई औद्योगिक क्रांति की जमीन तैयार कर सकता है। (Photo: Unsplash)
-
आधुनिक टेक्नोलॉजी की रीढ़ रेयर अर्थ मिनरल पर ही टिकी हुई है। मुख्य रूप से इनका इस्तेमाल लैपटॉप, स्मार्ट फोन, हाई एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल के मोटर और बैटरी, ग्रीन टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट, रडार, मिसाइल, डिफेंस सिस्टम और विंड टर्बाइन से लेजर अन्य कई चीजों में इस्तेमाल होता है। इसके सप्लाई चेन में चीन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। आइए जानते हैं भारत में कहां और कौन-कौन से रेयर अर्थ मिनरल्स पाए जाते हैं। (Photo: Unsplash)
-
केरल
केरल के कोल्लम जिले का चवरा और इसके आसपास के क्षत्रों के बीच सैंड खनिजों का मुख्य केंद्र है। यहां पर मोनाजाइट, रूटाइल, जिरकॉन, इल्मेनाइट जैसी कई और मुख्य खनीज पाए जाते हैं जिसमें एयर अर्थ एलिमेंट्स अच्छी मात्रा में होती हैं। (Photo: Unsplash) -
तमिलनाडु
तमिलनाडु के तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली और अन्य कई तटीय इलाकों में मिनरल पाए जाते हैं। यहां से मोनाजाइट के साथ नियोडिमियम, प्रेसियोडीमियम, डिस्प्रोसियम जैसे एलिमेंट निकाले जाते हैं। (Photo: Unsplash) -
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विशाखापट्नम बेल्ट के बीच प्लेसर डिपॉजिट के लिए जाने जाते हैं। यहां पर मोनाजाइट युक्त रेत और अन्य खनिज भी मौजूद हैं। (Photo: Unsplash) -
ओडिशा
ओडिशा में बॉक्साइट, क्रोमाइट और आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं। वहीं, पिछले कुछ सालों में इसके तटीय और अन्य क्षेत्रों में रेयर अर्थ से जुड़े खनिजों की संभावनाएं बढ़ गई हैं जिसके चलते यहां रेयर अर्थ कॉरिडोर योजना बनाया जाएगा। (Photo: Unsplash) -
इन राज्यों में भी पाए जाते हैं रेयर अर्थ खनिज
इन राज्यों के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक जैसे कई और राज्यों में रेयर अर्थ युक्त खनिज पाए जाने की संभावनाएं है। (Photo: Unsplash) अमेरिका के टारगेट पर ग्रीनलैंड क्यों है, कौन-कौन से रेयर खनिज पाए जाते हैं