-
इस साल शाहरुख (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) जैसे एक्टर्स की फुल मसाला फिल्मों के बीच कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं जो महिला किरदारों पर केंद्रित हैं। आइए डालते हैं इस साल रिलीज होने वाली वूमनसेंट्रिक फिल्मों पर एक नजर:
-
रानी मुखर्जी एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे। यह फिल्म नॉर्वे में रह रही एक भारतीय महिला की कहानी है जो अपने बच्चे की कस्टडी के लिए लड़ती है। फिल्म को इस साल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
-
टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस भी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा लीड रोल प्ले कर रही हैं।
-
तापसी पन्नू की फिल्म धक-धक भी इस साल दर्शकों के सामने होगी। फिल्म चार महिला बाइकर्स पर बेस्ड है।
-
स्वरा भास्कर की फिल्म मिसेज फलानी भी महिला किरदार पर केंद्रित हैं। मुख्य पात्र हैं खुद स्वरा भास्कर। स्वरा भास्कर इस फिल्म में 9 अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी।
-
हैप्पी टीचर्स डे भी इस साल रिलीज होगी। फिल्म में निमरत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में महिलाओं कू चुनौतियों को प्रमुखता से दिखाया गया है।
