राजेश खन्ना से बिना तलाक अलग हो गई थीं डिंपल कपाड़िया, दामाद अक्षय कुमार यूं दोबारा लाए थे करीब
- 1 / 10
Akshay Kumar MIL Dimple Kapadia and Rajesh Khanna: डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने साल 1973 में बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से लव मैरिज की थी। डिंपल तब अपनी पहली फिल्म बॉबी कर रही थीं। शादी के बाद डिंपल ने फिल्में करनी बंद कर दीं। कुछ समय बाद राजेश खन्ना के साथ रिश्ते बिगड़ने लगे औऱ 1983 में वह बिना तलाक दिये उनसे अलग हो गईं। 25 साल बाद दामाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने डिंपल और राजेश खन्ना को फिर से एक साथ कर दिया था।
- 2 / 10
कहा जाता है कि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि शादी के बाद डिंपल फिल्मों में काम करें। डिंपल को इस बात से ऐतराज था। दोनों के रिश्ते खराब होने में इस बात का बड़ा हाथ था।
- 3 / 10
कुछ समय बाद जब राजेश खन्ना का करियर डूबने लगा तो वह शराब और सिगरेट के चंगुल में फंसते गए। डिंपल को राजेश खन्ना की हरकतें नागवार गुजरीं। उन्होंने पति से अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों का कभी तलाक नहीं हुआ।
- 4 / 10
साल 1983 में डिंपल कपाड़िया दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगीं। राजेश खन्ना भी अकेले रह गए। फ्लॉप करियर और बिखरे रिश्ते ने राजेश खन्ना को बिल्कुल अकेला कर दिया था।
- 5 / 10
साल 2001 में अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना से हुई। शादी के बाद अक्षय डिंपल और राजेश खन्ना को एक करने में लग गए। साल 2008 में अक्षय ऐसा करने में सफल हुए।
- 6 / 10
तब राजेश खन्ना की तबीयत खराब रहने लगी थी। उन्हें आर्थिक तंगी ने भी बुरी तरह जकड़ रखा था। हालत ये थी कि राजेश खन्ना अपने बंगले को पेंट भी नहीं करवा पा रहे थे।
- 7 / 10
अक्षय कुमार ने अपने ससुर की आर्थिक परेशानियों को दूर किया। वह अकसर उनके साथ समय बिताने लगे। तभी अक्षय को महसूसस हुआ कि राजेश खन्ना को परिवार की जरूरत है।
- 8 / 10
अक्षय कुमार ने अपनी सास डिंपल को मनाया कि वह इस बुरे वक्त में राजेश खन्ना के साथ रहें। उन्हें सहारा दें। कई बार मनाने के बाद डिंपल भी राजी हो गईं।
- 9 / 10
आखिरकार साल 2008 में डिंपल ने 25 साल बाद राजेश खन्ना की जिंदगी में बतौर पत्नी वापसी की। तब से राजेश खन्ना के निधन तक वह साथ ही रहीं।
- 10 / 10
Photos: Social Media