सुपरस्टार कमल हासन ने राजेश खन्ना को ‘काका’ कहने से कर दिया था इनकार, जानिए क्यों?
- 1 / 11
Rajesh Khanna Kamal Hassan relationship: राजेश खन्ना और कमल हासन दोनों ही मनोरंजन जगत के बड़े नाम रहे हैं। राजेश खन्ना तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी सुने और सुनाए जाते हैं। कमल हासन (Kamal hassan) राजेश खन्ना की बहुत इज्जत करते थे लेकिन उन्होंने उन्हें काका बुलाने से इनकार कर दिया था।
- 2 / 11
राजेश खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री में सब लोग काका कहा करते थे। काका नाम राजेश खन्ना का पर्याय बन गया था।
- 3 / 11
बॉलीवुड में कमल हासन राजेश खन्ना से बहुत जूनियर थे। हालांकि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।
- 4 / 11
साल 2009 में कमल हासन के हाथों ही राजेश खन्ना को एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- 5 / 11
तब कमल हासन ने मंच से बताया था कि उन्होंने कभी राजेश खन्ना तो काका नहीं कहा। लोग कहते थे कि उन्हें इसी नाम से पुकारा करो लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया।
- 6 / 11
कमल हासन ने बताया था कि राजेश खन्ना को अपने लिए काका शब्द सुन गुस्सा आ जाता था। ये बात खुद राजेश खन्ना ने उन्हें बताई थी। इसी कारण कमल हासन ने कभी उन्हें काका नहीं कहा।
- 7 / 11
कमल हासन ने बताया था कि वह राजेश खन्ना को बड़े भइया या मिस्टर खन्ना ही कहा करते थे लेकिन काका कहने से हमेशा बचे।
- 8 / 11
साउथ सुपरस्टार कमल हासन के मुताबिक राजेश खन्ना अदाकारी के बादशाह थे। उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है।
- 9 / 11
राजेश खन्ना के कई साउथ फिल्मों के रीमेक में काम किया था। इसी सिलसिले में वह अकसर चेन्नई जाते रहते थे।
- 10 / 11
चेन्नई में ही राजेश खन्ना और कमल हासन की दोस्ती हुई थी। कमल हासन की कई फिल्मों के सफल हिंदी रीमेक में राजेश खन्ना ही हुआ करते थे।
- 11 / 11
All Photos: Social Media