नोएडा: रात के दो बजे बिगड़ा महिला आरजे की कार का कंट्रोल, सीधे नाले में जा गिरी, मौत
- 1 / 5
नोएडा में सोमवार रात को रेडियो मिर्ची की आरजे तान्या खन्ना की मौत हो गई। हादसा नोएडा के सेक्टर 94 में हुआ। इस दौरान वह गुरगांव से अपने ऑफिस ग्रेटर नोएडा की ओर जा रही थी तभी उनकी तेज रफ्तार चल रही वर्ना कार ने नियंत्रण खो दिया और वह नाले में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो कार को शव से बाहर निकाला गया। तान्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
- 2 / 5
जानकारी के मुताबिक तान्या अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती थीं और रेडियो मिर्ची में काम करती थीं।
- 3 / 5
तान्या रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर थीं।
- 4 / 5
इसके अलावा वह Entertainment Network India Ltd. में भी अकाउंट मैनेजर का काम भी संभालती थी।
- 5 / 5
तान्या ने Amity Business School से एमबीए किया था।