तो इसलिए गुपचुप तरीके से हुआ था राजकुमार का अंतिम संस्कार, मौत के घंटों बाद लोगों को हुई खबर
1 / 11Raajkumar Life Story: राजकुमार (Raaj Kumar) अपने जमाने के कद्दावर एक्टर थे। वो जिस तरह से पर्दे पर अपने डायलॉग बोला करते थे उसने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया था। राजकुमार (Rajkumar) की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी थी। हालांकि जब वह मरे तो उनके अंतिम सफर पर सिर्फ परिवार के चंद लोग ही शामिल रहे। बेहद गुपचुप तरीके से करोड़ों के सुपरस्टार राजकुमार का अंतिम संस्कार हुआ था।
2 / 11राजकुमार ने पैगाम, वक्त, नीलकमल, पाकीज़ा, मर्यादा, हीर रांझा, सौदागर और तिरंगा जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
3 / 11राजकुमार को उनकी अदाकारी के लिए कई बड़े फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। ( ‘मेरी शान के खिलाफ है इससे मरना..’, जब राजकुमार ने शत्रुघ्न सिन्हा के हाथों मरने से कर दिया था इनकार )
4 / 11एक समय के बाद राजकुमार को गले का कैंसर हो गया था। उन्हें खाने पीने से लेकर सांस लेने तक में काफी तकलीफ होने लगी थी।
5 / 11लेकिन राजकुमार नहीं चाहते थे की उनकी इस बीमारी का लोगों को पता चले। यह बात सिर्फ वो और उनके बेटे पुरु राजकुमार ही जानते थे।
6 / 11गले के कैंसर के चलते 3 जुलाई 1996 को राजकुमार वे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें अपनी मौत का अहसास निधन से एक रात पहले ही हो गया था। हमारा फेंका खाकर तो कुत्ता भी बुलडॉग बन जाता हैं..’, जब राजकुमार ने राजेश खन्ना की कर दी थी इंसल्ट
7 / 11मरने से एक रात पहले उन्होंने अपने पूरे परिवार को बुलाया और कहा- देखो शायद मैं ये रात भी न निकाल पाऊं और मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद पहले मेरा अंतिम संस्कार करना। मुझे जला लेने के बाद ही किसी को इसकी सूचना दी जाए।
8 / 11राजकुमार का मानना था कि मरने के बाद सबको बुलाकर नौटंकी करना बेकार होता है। वो ये भी नहीं चाहते थे कि कोई उनका मरा हुआ शरीर और चेहरा देखे। ( राजकुमार के घमंड को मिथुन ने कर दिया था चकनाचूर, पोस्टर से हट गया था चेहरा )
9 / 11यही कारण था कि रजकुमार का अंतिम संस्कार बड़े गुपचुप तरीके से हुआ था। राजकुमार अपने पीछे 3 बच्चे और पत्नी गायत्री को छोड़ गए थे।
10 / 11राजकुमार के दो बेटों के नाम पुरू राजकुमार और पाणिनी राजकुमार है वहीं बेटी का नाम वास्तविकता राजकुमार है।
11 / 11All Photos: Social media

























