-
हमारी सूंघने की क्षमता (स्मेल) सीधे दिमाग के उन हिस्सों से जुड़ी होती है जो भावनाओं और यादों को कंट्रोल करते हैं। यही वजह है कि कोई खास खुशबू अचानक आपका मूड बदल सकती है, फोकस बढ़ा सकती है या तनाव कम कर सकती है, वो भी बिना आपको महसूस हुए। असल में, जो आप सूंघते हैं उसका असर सिर्फ नाक तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह आपके दिमाग के काम करने के तरीके को भी प्रभावित करता है। CSIR-Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants (CIMAP) और National Institutes of Health (NIH) से जुड़े अध्ययनों के अनुसार, आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही सुगंधों के बारे में जो आपके व्यवहार और सोच पर असर डालती हैं। (Photo Source: Pexels)
-
दालचीनी (Cinnamon)
दालचीनी की खुशबू दिमाग की प्रोसेसिंग स्पीड को बढ़ा सकती है। यह स्मरण शक्ति (memory) को मजबूत करने में भी मददगार मानी जाती है, खासकर जब आप किसी चुनौतीपूर्ण काम में लगे हों। (Photo Source: Pexels) -
कॉफी (Coffee)
कॉफी की खुशबू सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है। इसकी महक ही आपके दिमाग को अलर्ट कर देती है, भले ही आपने कॉफी पी न हो। यह ऊर्जा का एहसास दिलाती है और नींद को दूर करती है। (Photo Source: Pexels) -
लैवेंडर (Lavender)
लैवेंडर की खुशबू शरीर और दिमाग को रिलैक्स करती है। यह दिल की धड़कन को धीमा करने और नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करती है, जिससे तनाव कम होता है। (Photo Source: Pexels) -
नींबू (Lemon)
नींबू की खुशबू आपके दिमाग को तरोताजा करती है। यह सतर्कता (alertness) बढ़ाने और मानसिक स्पष्टता को सुधारने में मदद करती है, जिससे काम के दौरान गलतियों की संभावना कम हो जाती है और उत्पादकता बढ़ती है। (Photo Source: Pexels) -
पुदीना (Peppermint)
पुदीने की सुगंध दिमाग को सक्रिय करती है। यह एकाग्रता (concentration) बढ़ाने और दिमागी फोकस को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे कठिन काम भी आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
रोजमेरी (Rosemary)
रोजमेरी की सुगंध याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि इसकी खुशबू से मेमोरी रिकॉल (memory recall) में सुधार होता है। (Photo Source: Unsplash) -
वनीला (Vanilla)
वनीला की मीठी खुशबू दिमाग को सुकून देती है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है और आपको आराम व सुरक्षा का एहसास कराती है। (Photo Source: Unsplash) -
नई कार की खुशबू (New Car Smell)
नई कार की खुशबू कोई प्राकृतिक चीज नहीं होती, बल्कि इसे खास केमिकल्स से तैयार किया जाता है। इसका मकसद लोगों में सफलता, खुशी और संतुष्टि का एहसास पैदा करना होता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: शरीर से माइक्रोप्लास्टिक निकालने में मददगार हो सकती है इमली, जानें क्या कहती है रिसर्च)