सिर पर पल्लू डाले देसी वेशभूषा में गंगा में प्रियंका गांधी कर रहीं चुनाव यात्रा, ऐसे की ‘बोट पर चर्चा’
- 1 / 11
Lok sabha Election 2019: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों तीन दिवसीय गंगा यात्रा पर हैं। सोमवार (18 मार्च) को प्रयागराज से अपनी यात्रा प्रारम्भ की। यहां पर उन्होंने लेटे हनुमान जी के दर्शन किए। साथ ही पूरे विधिविधान से संगम तट पर मां गंगा का पूजन किया और 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत की दुआ मांगी। इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा शुरु हुई। दर्शन और पूजा के बाद प्रियंका का काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा। यहां पर उन्होंने दो जगह के स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और फिर अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं। इसके बाद वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र छात्राओं से मिली। प्रियंका वाड्रा की इस यात्रा में कांग्रेस के कुछ नेता भी उनके साथ मौजूद दिखे। होली वीक की यात्रा में प्रियंका यहां हरे रंग की कॉटन साड़ी और पिंक कलर के ब्लाउज में नजर आईं। बता दें कि प्रियंका गांधी अपनी तीन दिवसीय यात्रा क्रूज वोट में सवार होकर करेंगी। (All pics- PTI/inraebareli.in)
- 2 / 11
प्रयागराज में प्रियंका स्टीमर बोट पर 3 दिन में 140 किलोमीटर लंबी 'गंगा तटों' की यात्रा करेंगी।
- 3 / 11
आपको बता दें कि देश के राजनीतिक नक्शे में खास जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश में, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- 4 / 11
सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट में लोगों और स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद प्रियंका विंध्याचल जाएंगी। प्रियंका की प्रयागराज से बनारस की यह तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को बनारस में संपन्न होगी।
- 5 / 11
क्रूज बोट में बैठ कर प्रियंका गंगा तटों पर दिख रहे समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही हैं।
- 6 / 11
तस्वीर में प्रियंका गांधी युवाओं से वोट पर चर्चा कर रही हैं।
- 7 / 11
प्रयागराज में अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका अपने सिर पर पल्लू ओढ़े नजर आईं। मंदिर परिसर में वह बार-बार अपने सिर पर पल्लू डालते हुए दिखीं।
- 8 / 11
लेटे हुए हनुमान जी की आरती उतारतीं प्रियंका।
- 9 / 11
इस यात्रा के चलते प्रियंका गंगा तीर्थों के मनोरम नजारों से भी रूबरू हो रही हैं।
- 10 / 11
प्रयागराज में मंदिर के पुजारी के साथ बातचीत करतीं प्रियंका।
- 11 / 11
गंगा यात्रा में साध्वी निरंजन ज्योति भी उनके साथ पार्टी के समर्थकों को अभिवादित करती दिखीं। बता दें कि पहले निरंजन ज्योति बीजेपी पार्टी का हिस्सा थीं लेकिन अब कांग्रेस में हैं।