
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। हॉलीवुड में भी 'देसी गर्ल' ने अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। काम के साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर से प्रियंका की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ट्रांसपैरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं।(All Photos: Priyankaonline Instagram)

प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर की गई हैं।

प्रियंका अपने पति निक जोनस का हाथ थामे दिख रही हैं।

निक और प्रियंका दोनों ब्लैक आउटफिट में बेहद कमाल लग रहे हैं।


प्रियंका और निक की इन तस्वीरों पर फैंस उन्हें ब्यूटीफुल कपल जैसे कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का पिंक गाउन में ये अंदाज भी काफी वायरल हुआ था।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2020 में प्रियंका इस ड्रेस में नजर आई थीं।