-
Actresses Who are Writers: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो पढ़ने लिखने का भी खूब शौक रखते हैं। इन एक्टर्स ने अपने घर में लाइब्रेरी भी बना रखी है। इनमें से कई अभिनेत्रियों को लिखने का इतना शौक है कि उन लोगों ने किताबें भी लिखी हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर एक नजर जो एक्टिंग के साथ ही राइटिंग भी अच्छा करती है (Photo: Sonali Bendre Instagram):
-
टिस्का चोपड़ा पढ़ने-लिखने की शौकीन हैं। वह अब तक दो किताबें लिख चुकी हैं। साल 2021 में लिखी टिस्का की किताब What’s Up With Me?: Puberty, Periods, Pimples, People, Problems and More काफी पॉपुलर हुई थी। (Photo: Tisca Chopra Instagram)
-
प्रियंका चोपड़ा को भी लिखने का काफी शौक है। पहले वह अखबारों के लिए ओपिनियन भी लिखा करती थीं। साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने Unfinished नाम से पहली किताब पब्लिश की थी। (Photo: Priyanka Chopra Instagram)
-
सोहा अली खान ऑक्सफोर्ड जैसे संस्थान से पढ़ी हैं। वह लिखती भी बहुत अच्छा हैं। साल 2017 में सोहा की बुक Perils of Being Moderately Famous ने प्रतिष्ठित क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड जीता था। (Photo: Book Screen Grab)
-
सोनाली बेंद्रे भी लिखने का काफी शौक रखती हैं। वह The Modern Gurukul: My Experiments with Parenting नाम की बुक लिख चुकी हैं। (Photo: Social Media)
-
ट्विंकल खन्ना राइटिंग में बहुत एक्टिव हैं। वह कई किताबें लिख चुकी हैं। ट्विंकल की पहली बुक Mrs Funny bones बेस्ट सेलर थी। (Photo: Twinkle Khanna Instagram)
-
करीना कपूर भी किताब लिख चुकी हैं। साल 2021 में उनकी किताब PREGNANCY BIBLE: The Ultimate Manual For Moms-To-Be पब्लिश हुई थी। (Photo: Kareena Kapoor Instagram)
-
महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से पॉपुलर होने वालीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने साल 2015 में Anusual: Memoir of a Girl Who Came Back from the Dead नाम की किताब लिखी है। (Photo: Book Screen Grab)
-
शिल्पा शेट्टी भी अच्छी राइटर हैं। वह कुकिंग और फिटनेस पर किताबें लिख चुकी हैं। (Photo: Book Screen Grab)
