-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में ‘डोमेस्टिक टूरिज्म’ (घरेलू पर्यटन) को बढ़ावा देने की अपील के बाद कई भारतीय अब विदेशों की बजाय देश के भीतर ही ऐसी खूबसूरत जगहों की तलाश कर रहे हैं, जो विदेशी डेस्टिनेशंस जैसी अनुभूति दें। अगर आपका सपना स्विट्जरलैंड की वादियों, वेनिस की नहरों या फ्रेंच रिवेरा की गलियों में घूमने का है, तो पासपोर्ट और वीजा की चिंता छोड़ दीजिए, क्योंकि भारत में ही ऐसी कई जगहें हैं जो बिल्कुल विदेशी लोकेशन्स जैसी दिखती हैं। आइए जानते हैं भारत की 7 ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जिन्हें देखकर आपको विदेश की याद आ जाएगी। (Photo Source: Pexles)
-
ऊटी, तमिलनाडु: इंग्लैंड की पहाड़ियों जैसा नजारा
तमिलनाडु का ऊटी (उधगमंडलम) अपनी ठंडी जलवायु, धुंध से ढकी पहाड़ियों और ब्रिटिशकालीन इमारतों के कारण इंग्लैंड के ग्रामीण इलाकों जैसा लगता है। यहां की ट्यूडर-स्टाइल कॉटेज, हरे-भरे बगीचे और शांत वातावरण आपको यूरोप की याद दिलाएंगे। (Photo Source: Pexles) -
गंडिकोटा, आंध्र प्रदेश: भारत का ‘ग्रैंड कैन्यन’
अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन जैसा नजारा देखना चाहते हैं तो आंध्र प्रदेश के गंडिकोटा जाएं। यहां पेन्नार नदी ने चट्टानों के बीच गहरी घाटी बनाई है, जो ग्रैंड कैन्यन जैसी लगती है। सूर्यास्त के समय लाल-नारंगी चट्टानों का दृश्य बेहद अद्भुत होता है। (Photo Source: Pexles) -
पुदुचेरी: भारत का ‘फ्रेंच रिवेरा’
अगर आप फ्रांस के कोट डी’अजूर (French Riviera) जैसा माहौल चाहते हैं, तो पुदुचेरी जरूर जाएं। यहां की पीली-नीली फ्रेंच कॉलोनियल इमारतें, कैफे संस्कृति, साफ-सुथरी सड़कें और समुद्र किनारे का नजारा आपको यूरोप जैसा अनुभव देगा। (Photo Source: Pexles) -
खज्जियार, हिमाचल प्रदेश: भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खज्जियार को आधिकारिक तौर पर ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। देवदार के घने जंगलों से घिरा विशाल हरा मैदान और बीच में छोटी झील इसे स्विट्जरलैंड जैसा बनाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी पोस्टकार्ड जैसी लगती है। (Photo Source: Pexles) -
मुन्नार, केरल: ‘मिनी इंग्लैंड’ का एहसास
अगर आपको इंग्लैंड के ग्रामीण इलाकों की हरियाली पसंद है, तो मुन्नार जरूर जाएं। यहां फैले विशाल चाय बागान, ब्रिटिशकालीन बंगले और ठंडी हवाएं इसे ‘मिनी इंग्लैंड’ का दर्जा देती हैं। धुंध में लिपटी पहाड़ियां और शांत वातावरण मन मोह लेते हैं। (Photo Source: Pexles) -
सुंदरबन, पश्चिम बंगाल: भारत का ‘मिनी अमेजन’
पश्चिम बंगाल का सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है। यहां की घनी हरियाली, जलमार्गों का जाल और रहस्यमयी जंगल अमेजन रेनफॉरेस्ट की याद दिलाते हैं। खास बात यह है कि यहां आपको रॉयल बंगाल टाइगर भी देखने को मिल सकता है। (Photo Source: Pexles) -
अलेप्पी, केरल: भारत का ‘वेनिस’
अगर आप इटली के वेनिस की खूबसूरत जल-नहरों का अनुभव लेना चाहते हैं, तो केरल का अलेप्पी (अलप्पुझा) आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां की शांत बैकवॉटर्स, हाउसबोट्स और हरियाली से घिरी नहरें वेनिस जैसी अनुभूति देती हैं। पानी पर तैरते घरों में रहना और नारियल के पेड़ों के बीच नौका विहार करना यहां की खासियत है। (Photo Source: Pexles)
(यह भी पढ़ें: न ट्रैफिक का शोर, न भीड़ का तनाव, साइलेंस टूरिज्म का बढ़ रहा ट्रेंड, जानिए दुनिया की वो जगहें जहां शांति को जीते हैं लोग)