
Pankhuri Pathak: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election) में कांग्रेस पार्टी ने पंखुड़ी पाठक को नोएडा (Noida) विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। पंखुड़ी पाठक छात्र राजनीति से होते हुए मुख्यधारा की पॉलिटिक्स में आई हैं। आइए जानते हैं कौन हैं पंखुड़ी पाठक:

पंखुड़ी पाठक दिल्ली के एक संभ्रांत परिवार से हैं। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।

पंखुड़ी पाठक दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट हैं। ग्रेजुएशन के दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़ीं। 2010 में पंखुड़ी कॉलेज की जॉइंट सेक्रेट्री बनीं। छात्रसंघ चुनाव में पंखुड़ी ने समाजवादी विचारधारा को अपनाया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से निकलने के बाद वह समाजवादी पार्टी से जुड़ गईं। 2013 में पंखुड़ी पाठक को सपा ने लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया और फिर 2016 में पार्टी का प्रवक्ता बना दिया गया।

सपा में रहते हुए पार्टी के ही नेता अनिल यादव को दिल दे बैठीं। दिसंबर 2019 में पंखुड़ी पाठक ने अनिल यादव संग लव मैरिज कर ली।

बता दें कि पंखुड़ी अनिल यादव की दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है।

सपा प्रवक्ता पद से हटाने के बाद पंखुड़ी पाठक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली।

कांग्रेस ने अब उन्हें नोएडा से मैदान में उतारा है।

Photos: Pankhuri Pathak Facebook