-
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का सितम चालू है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी यूं ही सताती रहेगी। (PTI Photo)
-
दिल्ली में 4 जनवरी तक ठंड लगातार बढ़ेगी। इस हाड़ कंपाती सर्दी से बचने कते लिए लोग जगह जगह अलाव जलाते दिख रहे हैं।(Express Photo by Gurmeet Singh)
-
दिल्ली में कई सालों बाद नए साल की शुरुआत इतने सर्द मौसम से हुई है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।(AP Photo/Manish Swarup)
-
सोमवार को कश्मीर में पारा शून्य से 5 डिग्री नीचे चला गया।(Express Photo by Gurmeet Singh)
-
सर्दी में कोहरा भी लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। (Express Photo by Gurmeet Singh)
-
सर्दी के सितम से मध्य प्रदेश भी नहीं बच पाया है। वहां न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। (AP Photo/Manish Swarup)
-
नई दिल्ली की सर्द सुबह में काम पर जातीं महिला कामगर। (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)
-
ठंड से ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। (PTI Photo/Kamal Kishore)
