-
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने हर ओर तबाही मचाई है। जहां तक नजरें जा रही हैं वहां तक सिर्फ टूटे घर, बिखरे सामान और हर तरफ मलबा नजर आ रहा है। इस दौरान की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वह हर किसी को झकझोर देंगी। (Photo Source: AP)
-
नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने देश के उत्तरी हिस्से के कई गांवों को बहा दिया। इस आपदा में कम से कम 165 लोगों की मौत हो गई है और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। (Photo Source: AP)
-
नेपाल और तिब्बत में अभी भी करीब 1500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। तिब्बत से निकलने वाली भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। (Photo Source: AP)
-
बाढ़ से कुछ देर पहले तक जो लोग अपनी सामान्य जिंदगी जी रहे थे, इस आपदा के बाद वह नए ठिकाने ढूंढने लगे, अपने की तलाश करने लगे और अपने टूटे हुए सपनों के बीच खुद को मजबूत करने का संघर्ष कर रहे हैं। (Photo Source: AP)
-
नेपाल में आई तबाही ने चंद मिनटों में सब खत्म कर दिया। जितने देर में लोग कुछ सोच पाते और कर पाते उतनी देर में सब तबाह हो गया। (Photo Source: AP)
-
इससे भी मार्मिक तस्वीर कोई हो सकती है क्या। एक छोटा बच्चा जिसने अभी अपनी जिंदगी में खेल-कूद सीखना शुरू किया था कि उसने अपनी आंखों के सामने जिंदगी की सबसे बड़ी तबाही देख ली। हर ओर टूटे घर, बिखरे सामान और मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। (Photo Source: AP)
-
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) द्वारा साझा की गई प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी नेपाल के विभिन्न इलाकों में हुई तबाही का बड़ा मंजर दिखाई दिया है।(Photo Source: AP)
-
तस्वीरों में कई ऐसे क्षेत्र नजर आ रहे हैं जिन्हें बाढ़ के तेज बहाव ने पूरी तरह तबाह कर दिया। (Photo Source: AP)
-
प्रभावित इलाकों से मिली रिपोर्टों और NDRRMA के मुताबिक, उफनती भोटेकोशी नदी ने चीन के तिब्बत स्थित शिलोंग (Xylong) से लेकर रसुवा, नुवाकोट (त्रिशूली) और धादिंग तक करीब 60 किलोमीटर लंबे मार्ग में आने वाली कई बस्तियों को बहा दिया। भोटेकोशी नदी रसुवा में त्रिशूली नदी में मिलती है। (Photo Source: AP)
-
बाढ़ ने रसुवा जिले के तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई गांव, बाजार क्षेत्र और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं या पूरी तरह बह गईं। (Photo Source: AP)
-
यह नेपाल के धादिंग जिले के बाढ़ प्रभावित बेनीघट इलाके की तस्वीर है, जहां सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और आवाजाही ठप्प हो चुकी है। (Photo Source: PTI)
-
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में अचानक आई बाढ़ के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही पुलिसकर्मी लापता हुए लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है। (Photo Source: AP)
-
नेपाल त्रासदी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर संभावित आपात स्थित से निपटने के लिए भारतीय सशस्त्र सीमा बल की 11 बचाव और राहत टीमें तैनात हैं। (Photo Sourec: ANI)
-
पड़ोसी देशों में जब भी दुख की घड़ी आई है भारत हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। नेपाल में आई इस त्रासदी के बाद भारत अपने इस पड़ोसी देश की मदद करने में जुट गया है। (Photo Source: ANI)
-
इस आपदा में नेपाल की मदद के लिए भारत तुरंत आगे आते हुए खाने-पीने, जरूरत की चीजों से लेकर दवाएं तक भेज रहा है। काठमांडू में भारतीय वायुसेना का एक विमान पहुंचा जो आपातकालीन राहत सामग्री से भरा हुआ था। (Photo Source: PTI)
-
यह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस की तस्वीर हैं, जहां एनडीआरएफ और भारतीय वायुसेना के जवान नेपाल भेजी जाने वाली राहत सामग्री को सी-130जे विमान (KC-3804) में लोड करने हुए नजर आएं। (Photo Source: ANI)
-
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने खोज, बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए 10 टन की मानवीय सहायता भेजी है। इसमें जरूरी सामान शामिल है। (Photo Source: PTI)
-
नेपाल की सेना भी लोगों को बचाने में जुटी हुई है। नेपाली सेना हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा रही है। (Photo Source: AP)
-
अचानक आई बाढ़ के बाद मलबे के बीच महादेव का पवित्र प्रतीक शिवलिंग पड़ा नजर आया। (Photo Source: AP)
-
इस तबाही से बचने के लिए लोग अपनी घरों की छतों पर चढ़ गया। हालांकि, कई घर भी पानी में तिनके की तरह बह गए। (Photo Source: AP)
-
ये सारी तस्वीरें बाढ़ के बाद की हैं, जिन्हें तबाह होने में चंद सेकंड या मिनटों को समय लगा। टूटे मकान के बीच अपनी टूटी उम्मीदों को हौसलों में बदलते हुए लोग एक बार फिर से संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। (Photo Source: AP)
-
जो बच गए वह अपनों की तलाश में रोते-बिलकते नजर आएं। किसी का पति को किसी ने अपने बच्चे को खोया। इस बाढ़ ने न जानें कितनी जिंदगियों को लील लिया। (Photo Source: AP)
-
नेपाल में प्रभावित घरों में लगभग हर किसी का हाल एक ही जैसा है। हर किसी की आंखें किसी न किसी अपने को ढूंढ रही हैं। (Photo Source: AP)
-
बाढ़ के बाद सैकड़ों लोग लापता हैं। इन लोगों में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और रूस के नागरिक शामिल हैं। (Photo Source: AP)
-
नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, सैकड़ों लोग लापता (Photo Source: AP)
-
बाढ़ से गांवों, घरों और सड़क नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा (Photo Source: PTI)
-
यह तस्वीर नेपाल के धादिंग जिले के बेनीघाट इलाके की है। यह पुल बाढ़ के बाद भारी मलबे और मोटी कीचड़ में पूरी तरह डूब गया। इसके अलावा कई तो बह गए। (Photo Source: PTI)
-
नदी के ऊपर बने पुल आधे टुकड़ों में टूट गए। पानी ने जब अपना रोद्र रूप दिखाया तो ये पुल एक झटके में टूट गए। (Photo Source: PTI)
-
ये बाढ़ के बाद की तस्वीर है, जिसमें देख सकते हैं कि पूरा गांव मलबे में डूबा हुआ है। (Photo Source: PTI)
-
तबाही के कई फोटो और वीडियो भी सामाने आए हैं, जो बहुत डरावने हैं। गियिरोंग पोर्ट जो नेपाल के रसुवा ज़िले के ठीक सामने है। अचानक आई इस बाढ़ ने सबसे पहले यहीं तबाही मचाई और बाद में नेपाल में भारी नुकसान पहुंचाया। कोई सोच भी नहीं सकता कि इसमें कोई बच पाया होगा। (Photo Source: PTI)
-
ये बाढ़ इतनी भयानक थी कि इसके साथ आए मलबे में घर कई मंजिल तक डूब गए। (Photo Source: PTI)
यह भी पढ़ें: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, ‘जल प्रलय’ की तस्वीरें देख कांप उठेगी रूह