नाना पाटेकर से तंग आकर तोड़ लिया था रिश्ता, आयशा जुल्का ने कभी मां ना बनने का किया है फैसला
- 1 / 9
Nana Patekar Ayesha Jhulka: बॉलीवुड एक्टर्स के बीच अफेयर की खबरें आम हैं। राज कपूर और नर्गिस से लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) औऱ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) तक के अफेयर की खबरें मीडिया की सुर्खियां बन चुकी हैं। ऐसे ही एक अफेयर की चर्चा नाना पाटेकर औऱ आयशा जुल्का की भी थी। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बाद भी नाना पाटेकर आयशा के साथ लिव इन में रहते थे।
- 2 / 9
आयशा जुल्का औऱ नाना पाटेकर ने फिल्म आंच में साथ काम किया है। इस फिल्म में दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन्स थे।
- 3 / 9
फिल्म के शूट के दौरान दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई। कहा जाने लगा कि नाना आयशा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं।
- 4 / 9
उन दिनों नाना पाटेकर अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और साथ ही मनीषा कोइराला संग रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि मनीषा ने आयशा औऱ नाना को कमरे में एक साथ देख लिया था जिसके बाद वह नाना से अलग हो गईं।
- 5 / 9
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा और मनीषा में खूब झगड़ा भी हुआ था। हालांकि मनीषा के जाने के बाद आयशा नाना के साथ बनी रहीं। दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला।
- 6 / 9
आय़शा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नाना पाटेकर का बर्ताव कभी-कभार काफी उग्र हो जाता है। नाना की हरकतों से तंग आकर आयाशा ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
- 7 / 9
साल 2003 में आयशा जुल्का ने बिजनेसमैन समीर वाशी से ब्याह रचा लिया। आयशा ने खुद बताया है कि उन्होंने शादी के बाद बच्चे ना करने का इरादा बनाया था जिसमें उनके पति ने भी साथ दिया।
- 8 / 9
आज आयशा 50 के करीब पहुंच चुकी हैं लेकिन उनकी गोद आज भी सूनी है।
- 9 / 9
All Photos: Social Media