-
Prahlad Joshi Daughter Reception: 1 सितंबर को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपनी बेटी अपराजिता की शादी की। 7 सितंबर को दिल्ली में रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में तमाम बड़े राजनेताओं के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Mosi) भी पहुंचे। -
प्रह्लाद जोशी के दामाद का नाम के एस ऋषिकेश है। वह बेंगलुरु में बिजनेसमैन हैं।आइए डालते हैं देश के कुछ बड़े राजनेताओं के चर्चित दामादों पर एक नजर:
-
देश के सबसे चर्चित दामादों में रॉबर्ट वाड्रा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट अकसर चर्चा में रहते हैं। रॉबर्ट वाड्रा देश के नामी बिजनेसमैन हैं। वह रियल एस्टेट का काम करते हैं।
-
सचिन पायलट जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के दामाद हैं। फारूक बेटी सारा से सचिन पायलट ने शादी रचाई है।
-
दिवंगत डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के बेटी दामाद भी खूब चर्चा में रहे। उनकी बड़ी बेटी कनिमोझी हैं। कनिमोझी के पति अरविंदम एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहीं उनकी छोटी बेटी सेल्वी के पति सेल्वम, जो उदया टीवी के प्रमुख हैं।
-
मैनपुरी से पूर्व लोकसभा सांसद तेज प्रताप सिंह लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी तेज प्रताप से हुई है।
-
रंजन भट्टाचार्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद हैं। उन्होंने वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता से शादी की थी। रंजन वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में ओएसडी (ऑफ़िसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) थे। उनका होटल का व्यवसाय भी रहा है।
-
अरुण जेटली गिरधारी लाल डोगरा के दामाद थे। गिरधारी लाल डोगरा जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के जाने माने चेहरों में से एक थे। डोगरा की बेटी संगीता की शादी अरुण जेटली से 1982 में हुई थी।
-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के दामाद का नाम देवेंद्र कुमार है। देवेंद्र कुमार का नाम तब विवादों में आय़ा था मांझी ने उन्हें अपनी निजी सचिव (पीए) नियुक्त किया था। इसकी वजह से मांझी को अपनी पार्टी के साथ-साथ बाहरी विरोध भी झेलना पड़ा था। देवेंद्र कुमार फिलहाल राजनीति में हैं।
