अपने ससुर मुलायम सिंह से दोगुनी अमीर हैं डिंपल यादव, रामगोपाल – शिवपाल से भी ज्यादा है संपत्ति
- 1 / 8
Dimple Yadav Mulayam Singh: डिंपल यादव अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। डिंपल भी अपने पति और ससुर की ही तरह राजनीति में सक्रिय हैं। वह लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं। डिंपल यादव के संपत्ति की बात करें तो वह अपने ससुर मुलायम सिंह यादव से करीब दोगुनी अमीर हैं। वहीं मुलायम के भाईयों शिवपाल (Shivpal Singh Yadav) और रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से भी डिंपल काफी रईस हैं। आइए जानें इन सबकी संपत्ति:
- 2 / 8
मुलायम सिंह यादव ने 2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में बताया था कि उनके पास करीब 20 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है।
- 3 / 8
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने 2019 में अपनी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए घोषित की थी।
- 4 / 8
बात अगर मुलायम सिंह यादव के भाई राम गोपाल यादव की करें तो वह राज्यसभा सांसद हैं। लगातार दो बार से वह संसद के उच्च सदन में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व करते आ रहे हैं।
- 5 / 8
पिछले राज्यसभा चुनाव में राम गोपाल यादव ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसके मुताबिक वह करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
- 6 / 8
बात डिंपल यादव की करें तो उन्होंने साल 2019 में कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में वह जीत हासिल नहीं कर पाईं।
- 7 / 8
चुनावी हलफनामे के मुताबिक महज 43 साल की उम्र में डिंपल यादव के पास करीब 38 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह अपने परिवार के उन सदस्यों से, जो राजनीति में सक्रिय हैं, काफी अमीर हैं।
- 8 / 8
लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी के साथ डिंपल यादव। (Photos: Agency & Social Media)