-
इस धरती पर जानवरों की लाखों प्रजातियां निवास करती हैं। हर की अपनी-अपनी कोई न कोई खासियत होती है। कोई अपने बनावट तो कोई रंग के वजह से जाना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी जानवर हैं जो अपना ज्यादातर जीवन जमीन के नीचे बिता देते हैं। ये जीव मिट्टी के अंदर बिल बनाकर रहते हैं और जरूरत पड़ने पर ही बाहर आते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
1- भारतीय पैंगोलिन
भारत के सबसे अनोखे दिखने वाले स्तनधारी जीवों में से एक भारतीय पैंगोलिन भी है। इसके शरीर पर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी हुई सख्त शल्क जैसी परतें होती हैं। जंगल में इसे देख पाना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि यह अपना ज्यादातर समय बिल के अंदर बिताता है। यह रात में सक्रिय होता है और दिन के समय अपने बिल में छिपकर आराम करता है। (Photo Source: Pexels) -
2- भारतीय क्रेस्टेड साही
भारतीय क्रेस्टेड साही अपने बड़े-बड़े कांटों के लिए जाने जाते हैं। यह दिन के समय जमीन के नीचे रहना पसंद करते हैं। ये भी मुख्य रूप से रात में सक्रिय होता है। दिन में यह बिल, गुफाओं या दूसरी सुरक्षित जगहों में छिपा रहता है। रात में भोजन की तलाश में बाहर निकलता है। यह अपने कांटों का इस्तेमाल खतरा महसूस होने पर करता है। यह सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
3- भारतीय रेगिस्तानी जर्बिल
भारतीय रेगिस्तानी जर्बिल भी अपना काफी समय बिलों के अंदर बिताता है। ये बिल उसे तेज गर्मी, तापमान में बदलाव और शिकारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह गर्म और शुष्क इलाकों में रहने वाला छोटा जीव है। यह भी आमतौर पर रात में सक्रिय रहता है। (Photo Source: Pexels) -
4- भारतीय हेजहॉ4- भारतीय हेजहॉग
भारतीय हेजहॉग एक छोटा स्थनधारी जीव है, जिसे देखना काफी मुश्किल है। क्योंकि यह अधिकतर समय बिल में रहता है। यह भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में पाया जाता है। इसके शरीर पर मौजूद कांटेदार बाल इसे शिकारियों से बचाने में मदद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
5- लेसर बैंडिकूट चूया या भारतीय मोल-रैट
लेसर बैंडिकूट चूया या भारतीय मोल-रैट भी अपने जीवन का सबसे बड़ा समय जमीन के अंदर बिताता है। ये जमीन के अंदर बिलों का पूरा जाल बनाकर रहता है। खेती से जुड़े इलाकों में इसे भारतीय मोल-रै के नाम से जाना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
6- इंडियन सैंड-स्विमर
इंडियन सैंड-स्विमर के भी जीवन का अधिकतर समय जमीन के अंदर बीतता है। यह भारत के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। यह छोटा सरीसृप है, जो रेत के अंदर ऐसे चलता है, जैसे पानी में कोई जीव तैर रहा हो। यह रेत की सतह के नीचे जाकर काफी समय तक छिपा रह सकता है। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के 5 सबसे भारी वजन वाले पक्षी, एक का वजन 156 किलो तक