महुआ मोइत्रा: फ्लैट चप्पल नहीं हाई हील्स की हैं शौकीन, लाखों के हैंडबैग कैरी करती हैं TMC MP
- 1 / 9
Mahua Moitra Lifestyle: महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद के तौर पर जानी जाती हैं। महुआ 2019 में पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गई थीं। संसद में अपने भाषणों से काफी कम समय में महुआ मोइत्रा लोकप्रिय हो गई हैं। आइए जानें ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की इन चर्चित सांसद से जुड़ी कुछ बातें।
- 2 / 9
महुआ मोइत्रा राजनीति में आने से पहले बैंकर हुआ करती थीं। साल 2009 में जेपी मॉर्गन में वाइस प्रेसीडेंट की नौकरी छोड़ महुआ ने कांग्रेस की सदस्यता ली और राजनीति शुरू की थी। साल भर के बाद ही कांग्रेस से उनका मोहभंग हो गया और वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में चली गईं।
- 3 / 9
विदेश में पढ़ाई औऱ लाखों का नौकरी करने के बावजूद भी महुआ मोइत्रा खुद को भारत की आम जनता से आसानी से कनेक्ट कर लेती हैं। उनके अनुसार उन्हें ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं आती।
- 4 / 9
महुआ मोइत्रा को फ्लैट चप्पलें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। वह हमेशा हाई हील्स ही पहनती हैं।
- 5 / 9
महुआ मोइत्रा आंखों में बॉबी ब्राउन के आइलाइनर यूज करती हैं।
- 6 / 9
महुआ को स्टाइलिश हैंडबैग्स का भी काफी शौक है। वह अकसर Louis Vuitton के हैंडबैग्स कैरी करती हैं जिनकी कीमत लाखों में है।
- 7 / 9
महुआ मोइत्रा के पास करीब ढाई करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इसमें डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा के गहने हैं।
- 8 / 9
गाड़ियों की बात करें तो महुआ मोइत्रा के पास महिंद्रा की स्कॉर्पियो है।
- 9 / 9
महुआ मोइत्रा की लाइफस्टाइल से जुड़ी ये जानकारियां 2019 में Rediff.com के साथ उनके इंटरव्यू के आधार पर दी गई हैं। (Photos: PTI & Mahua Moitra Facebook)