पति पर लगा चुकी हैं लड़कियां सप्लाई करने का आरोप, महेश भट्ट पर हमला बोल चर्चा में लवीना
- 1 / 7
Mahesh Bhatt Luveena Lodh Controversy: एक्ट्रेस लवीना लोध इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति समेत महेश भट्ट औऱ मुकेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लवीना लोध ने कहा है कि महेश भट्ट औऱ मुकेश भट्ट, दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं। दोनों भट्ट भाईयों की वजह से कई कलाकारों की जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं लवीना लोध और महेश भट्ट से उनका क्या रिश्ता है।
- 2 / 7
देखा जाए तो महेश भट्ट लवीना लोध के ससुर लगते हैं। दरअसल महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल के साथ लवीना की शादी हुई थी। हालांकि सुमित और लवीना का अब तलाक हो चुका है।
- 3 / 7
एक सनसनीखेज वीडियो जारी कर लवीना ने आरोप लगाया था कि सुमित फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का कारोबार करते हैं। साथ ही वह फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशकों को लड़कियों की तस्वीरें भी भेजते हैं। इसका मतलब वो लड़कियां भी सप्लाई करता था। लवीना ने कहा है कि सुमित की सारी हरकतों की जानकारी महेश भट्ट को भी है।
- 4 / 7
बता दें कि लवीना लोध टीवी रियालिटी शो सिने स्टार्स की खोज की कंटेस्टेंट थीं। यहीं से उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा।
- 5 / 7
लवीना लोध ने कन्नड़ फिल्म निर्दोषी से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। वह तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
- 6 / 7
साल 2016 में स्वच्छ भारत अभियान के प्रमोशनल वीडियो हम में है दम में भी लवीना नजर आई थीं।
- 7 / 7
लवीना ने सोनी लिव के प्रोजेक्ट 'गर्ल ऑन हील्स' में भी काम किया है। इसके अलावा वह साल 2019 में आई वेब सीरीज 'हमसे ना हो पाएगा' में दिखी थीं।