-
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग में लगी आग ने 15 जिंदगियां छीन ली हैं। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन तब तक 15 जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं। इस हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयावह और विकराल रही होगी। (Photo Source: ANI)
-
आग की लपटों के बीच जिंदगी के लिए बिलखती चीखें अब शांत हो गई हैं। जिन परिवार के लोगों ने अपने लाल को पढ़ने के लिए भेजा था, अब वे उन्हें कभी नहीं देख पाएंगे। रोती, बिलखती, नम आंखें लिए परिजनों का दिल अब पत्थर का हो चुका है। (Photo Source: ANI)
-
आग लगने के बाद कई विद्यार्थियों ने नीचे कूद कर जान बचाई। कुछ को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जिस इमारत में आग लगी वहां पर पहले दो तल पर पेट शॉप और गेमिंग जोन था और तीसरे तल पर कोचिंग और लाइब्रेरी थी। (Photo Source: ANI)
-
जब बिल्डिंग धू-धू कर जल रही थी, तो अंदर फंसे बच्चे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ छात्र बाथरूम में छिप गए, तो कई ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी। बाहर निकलने का रास्ता सिर्फ एक ही था, जो आग की लपटों में घिर चुका था। (Photo Source: ANI)
-
बिल्डिंग की कई मंजिलों से आग की लपटें उठ रही थीं और चारों ओर काले धुएं का गुबार छाया हुआ था। जब काला धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया, तो ऊपरी मंजिल पर फंसे छात्रों ने खुद को बचाने के लिए बाथरूम में बंद कर लिया। (Photo Source: ANI)
-
इस बिल्डिंग की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें जलकर सब कुछ खाक हो गया है। (Photo Source: ANI)
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की और सख्त कदम उठाने का आदेश दिया। (Photo Source: ANI)
-
योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। यूपी सीएमओ की तरफ से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है। इस हादसे में घायल लोगों को पचास हजार रुपये की मदद की जाएगी। (Photo Source: ANI)
-
लखनऊ अग्निकांड को लेकर 2 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग के बाद ये फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने सात दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। (Photo Source: ANI)
-
इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि कल रात से अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है। SIT की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। (Photo Source: ANI)
-
जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसे गिराने का आदेश जारी किया गया है। एलडीए ने इस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। (Photo Source: ANI)
-
इसी तीन मंजिला बिल्डिंग को साल 2016 में गिराने का आदेश दिया गया था लेकिन दो माह के अंदर ही उस आदेश को वापस ले लिया गया। बिल्डिंग को गिराने का आदेश अवैध निर्माण के चलते दिया गया था। (Photo Source: ANI)
-
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के बाहर भारी भीड़ जमा थी और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं। (Photo Source: ANI)
-
बिल्डिंग के मेन गेट पर आग लगने के चलते बचाव कर्मियों को इससे सट मकान की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। (Photo Source: ANI)
-
ये आग बुझाने के बाद का मंजर है, जिसमें देखा जा सकता है कि सब कुछ जलकर खाक हो गया है। (Photo Source: ANI)
-
नम आंखें, टूटी उम्मीदें, दर्द और बेबसी के बोझ तले दबे परिजन अब हर आखिरी उम्मीद हार चुके हैं। (Photo Source: ANI)
-
परिजनों के पास अब कुछ रह गया है तो सिर्फ दर्द और एक कचट की काश कुछ कर पाते। सरकार भले किसी को सस्पेंड कर दे या बिल्डिंग को गिरा दे, लेकिन परिजनों के दर्द को कम नहीं कर सकती है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए आने वाले समय में इस तरह का विकराल त्रासदी न हो। किसी परिजन को यह दिन न देखना पड़े। हर अवैध कोचिंग सेंटर से लेकर अन्य इमारतों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। (Photo Source: ANI)
Also Read: लखनऊ अग्निकांड: जब बिजली की तार बनी ‘लाइफलाइन’, कई लोगों की बचाई जान