-
ईरान और अमेरिका इस वक्त आमने-सामने हैं। अमेरिका के जंगी जहाज अरब सागर में तैनात हैं। उधर तेहरान ने भी कहा है कि अगर अमेरिका ने उसपर हमला किया तो वह इसे युद्ध मानेगा। अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने के लिए भी कहा। ऐसे में आने वाले दिनों में दुनिया को एक नई जंग देखने को मिल सकती है। (Photo: AP)
-
ईरान कई देशों से घिरा हुआ है। पानी से लेकर जमीन तक वो कई देशों के साथ सीमा साझा करता है। पश्चिम एशिया के देशों में ईरान की सीमा सबसे लंबी मानी जाती है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 5,893 किलोमीटर है। (Photo: Unspalsh)
-
कुल मिलाकर ईरान की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं 12 देशों से जुड़ी हुई हैं। जमीन से सात देशों की सीमा लगती हैं और समुद्र में यह 5 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। ईरान के दक्षिण में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब हैं जिनके साथ वह समुद्री सीमा साझा करता है। (Photo: Unspalsh)
-
1- पाकिस्तान
पाकिस्तान के साथ ईरान करीब 959 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। पाकिस्तान, ईरान के दक्षिण पूर्व में स्थित है। (Photo: Unspalsh) -
2- अफगानिस्तान
ईरान के पूर्व में स्थित अफगानिस्तान लगभग 921 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। (Photo: Unspalsh) -
3- तुर्किये
ईरान और तुर्किये भी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच लगभग 534 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। इन्हें दुनिया की सबसे पुरानी सीमाओं में से एक माना जाता है। (Photo: Unspalsh) -
4- अजरबैजान
ईरान के उत्तर में अजरबैजान स्थित है। इस सीमा पर आवागमन काफी सामान्य है क्योंकि, ईरान में बड़ी संख्या में अजरबैजान के लोग रहते हैं। दोनों देशों के बीच लगभग 689 किलोमीटर की सीमा है। (Photo: Unspalsh) -
5- इराक
ईरान और इराक लगभग 1599 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों के मध्य-पूर्व के एक प्रमुख देश हैं और उनके बीच व्यापारिक संबंध भी काफी मजबूत है। यह देश ईरान के पश्चिम में स्थित है। (Photo: Unspalsh) -
6- तुर्कमेनिस्तान
तुर्कमेनिस्तान और ईरान एक दूसरे से 1,148 किलोमीटर सीमा साझा करते हैं। दोनों के बीच सीरिया और कॉकस क्षेत्र को लेकर काफी मतभेद है। (Photo: Unspalsh) -
7- आर्मेनिया
ईरान के उत्तर में स्थित आर्मेनिया करीब 44 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। (Photo: Unspalsh) ईरान की डांसिंग मिसाइल, जानें रेंज और इतनी खतरनाक क्यों है