करोड़ों की कार और भव्य जिम के हैं मालिक, कुछ ऐसी लाइफ जीते हैं डिंपल यादव के सौतेले देवर
- 1 / 10
Dimple Yadav Prateek Yadav: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं। मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी (Mulayam Singh Yadav Second Wife) का नाम साधना है। साधना के एक बेटे हैं प्रतीक यादव। अखिलेश यादव की शादी डिंपल यादव से हुई है तो वहीं प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) है। डिंपल के देवर प्रतीक राजनीति से दूर हैं। आइए जानें क्या करते हैं अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक:
- 2 / 10
प्रतीक यादव का जन्म मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के पहले पति से हुआ था। साधना के पहले पति से तलाक के बाद मुलायम सिंह ने प्रतीक को अपना नाम दिया।
- 3 / 10
प्रतीक यादव को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। आज भी उनकी शानदार बॉडी है।
- 4 / 10
साल 2012 में वह एक मैगजीन द्वारा ‘द इंटरनेशनल ट्रांसफोर्मेशन ऑफ द मंथ’ के टाइटिल से भी नवाजे जा चुके हैं।
- 5 / 10
डिंपल के देवर प्रतीक यादव कई फिटनेस जिम के मालिक भी हैं। लखनऊ में ही उन्होंने अपना पहला जिम खोला था जिसका उद्घाटन खुद मुलायम सिंह यादव ने किया था।
- 6 / 10
प्रतीक यादव के जिम की मंथली फीस 36 हजार रुपए तक है। इस जिम में इटली के लीडिंग ब्रांड ‘टेक्नोजिम’ और अमेरिकन ब्रांड ‘लाइफ फिटनेस’ की मशीनें लगाई गई हैं।
- 7 / 10
प्रतीक यादव को लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास कई आलीशान कारें हैं।
- 8 / 10
प्रतीक यादव अपनी लैम्बॉर्गिनी के लिए भी फेमस हैं। कहा जाता है कि प्रतीक लखनऊ के पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने करीब 5 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार खरीदी थी।
- 9 / 10
प्रतीक यादव के अखिलेश औऱ डिंपल यादव के साथ कुछ खास मधुर संबंध नहीं हैं। हालांकि खुलकर कभी किसी ने एक दूसरे के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।
- 10 / 10