राजलक्ष्मी यादव और रोहिणी: लालू प्रसाद की वो 2 बेटियां जो सोशल मीडिया पर लड़ती हैं लड़ाई
- 1 / 9
Lalu Prasad Yadav Daughters Rajlakshmi Yadav and Rohini Acharya: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की 9 संतानें हैं। राजलक्ष्मी यादव सबसे छोटी हैं। राजलक्ष्मी की शादी यूपी में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। लालू की राजनीतिक विरासत यूं तो उनके दोनों बेटे तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) औऱ तेजस्वी (Tejashwi Yadav) संभाल रहे हैं लेकिन उनकी दो बेटियां अकसर सोशल मीडिया में पिता और भाई के हक में आवाज बुलंद कर विरोधियों से लोहा लेती रहती हैं। आइए जानें लालू की इन्हीं दोनों बेटियों के बारे में:
- 2 / 9
राजलक्ष्मी यादव की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। तेज प्रताप भी लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
- 3 / 9
अखिलेश और डिंपल यादव रिश्ते में राजलक्ष्मी यादव के सास-ससुर लगते हैं।
- 4 / 9
राजलक्ष्मी ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। यहां वह अकसर अपने पिता और भाईयों के हक में राजनीतिक लड़ाई लड़ती दिखती हैं।
- 5 / 9
बिहार में बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने तो राजलक्ष्मी की बातों से तंग आकर उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक भी कर दिया है।
- 6 / 9
लालू प्रसाद की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्या भी सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक मोर्चेबंदी करती रहती हैं।
- 7 / 9
रोहिणी आचार्य डॉक्टर हैं। उनकी शादी उनके एमबीबीएस कंप्लीट होने से पहले ही हो गई थी। उनके पति समरेश सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
- 8 / 9
रोहिणी पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं।
- 9 / 9
जब तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्ति के आरोप लगे थे तब रोहिणी का नाम बिहार की डिप्टी सीएम पद के लिए भी उछला था। (Photos: Rajlakshmi Yadav Twitter And Rohini Acharya Facebook)