कोई डॉक्टर तो कोई इंटीरियर डिजायनर, जानिए क्या करती हैं राजलक्ष्मी यादव की बड़ी बहनें
- 1 / 8
Lalu Prasad Yadav Daughters: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की 7 बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी (Rajlkashmi Yadav) की शादी लालू ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पोते तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) से की है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) रिश्ते में राजलक्ष्मी के ससुर और सास लगते हैं। राजलक्ष्मी यादव ने अमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। फिलहाल वह परिवार संभाल रही हैं। आइए जानें राजलक्ष्मी यादव की बड़ी बहनें क्या करती हैं।
- 2 / 8
राजलक्ष्मी यादव की सबसे बड़ी बहन का नाम मीसा यादव है। मीसा ने एमबीबीएस किया है। वह राज्यसभा सांसद हैं।
- 3 / 8
मीसा से छोटी रोहिणी आचार्या हैं। रोहिणी ने भी डॉक्टरी की पढ़ाई की है। फिलहाल वह पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में सेटल हैं।
- 4 / 8
रोहिणी के बाद आती हैं चंदा यादव। चंदा ने पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से वकालत की डिंग्री ली है।
- 5 / 8
चंदा यादव से छोटी हैं रागिनी यादव। रागिनी 12वीं पास हैं। हालांकि उन्होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। फिलहाल रागिनी पति के साथ होटल व्यवसाय चलाती हैं।
- 6 / 8
राजलक्ष्मी यादव की 5वीं बहन हेमा यादव ने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की है। हेमा की शादी साल 2012 में हुई थी।
- 7 / 8
राजलक्ष्मी यादव से ठीक बड़ी बहन का नाम अनुष्का राव है। वह इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन किया है। अनुष्का की शादी हरियाणा में हुई है।
- 8 / 8
All Photos Social Media