जब लालू प्रसाद की वो बात सुन फूट-फूट कर रोने लगी थीं राबड़ी देवी, जानिए क्या हुआ था ऐसा
- 1 / 11
Lalu Prasad Yadav Wife Rabri Devi: लालू प्रसाद यादव के 9 बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) हैं तो सबसे छोटी राजलक्ष्मी यादव (Rajlakshmi Yadav)। राजलक्ष्मी यादव की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पोते तेज प्रताप से हुई है। राबड़ी देवी परिवार की पहली महिला सदस्य हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। राबड़ी देवी साल 1997 में बिहार की सीएम बनी थीं। राबड़ी देवी का नाम बिहार की पहली महिला सीएम के तौर पर दर्ज है। हालांकि जब उनके सामने लालू सीएम पद का प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे तो वह फूट-फूट कर रोई थीं।
- 2 / 11
लालू प्रसाद यादव साल 1995 में चुनाव जीतकर दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन दो साल बाद ही उन्हें सीएम की कुर्सी त्यागनी पड़ी।
- 3 / 11
दरअसल तब लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाला मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। लालू और उनके करीबियों ने तय किया कि सीएम की कुर्सी पर कोई विश्वसनीय बैठे।
- 4 / 11
लालू को उनके साथियों ने सलाह दी कि क्यों ना राबड़ी देवी को सीएम बना दिया जाए। लालू को भी ये बात सही लगी। उन्होंने राबड़ी देवी को कुर्सी सौंपने का पूरा मन बना लिया।
- 5 / 11
लालू प्रसाद घर पहुंचे और राबड़ी देवी को बताया कि उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ेगा और ऐसी परिस्थिति में उन्हें कुर्सी संभालनी होगी।
- 6 / 11
राबड़ी देवी लालू की बात सुनते ही रोने लगीं। उनके आंसुओं का ठिकाना नहीं रहा। रोते हुए उन्होंने कहा कि वो नहीं बनेंगी मुख्यमंत्री।
- 7 / 11
हालांकि राबड़ी के इनकार और रोने के बाद भी लालू उन्हें विधायक दल की बैठक में ले गए। राबड़ी की आंखों में वहां भी आंसू थे।
- 8 / 11
विधायकों ने सर्वसम्मति से राबड़ी को अपना नेता चुना। और इस तरह से वह राज्य की सीएम बनीं।
- 9 / 11
ऊपर दी गई सारी जानकारी लालू प्रसाद यादव की बायोग्राफी गोपालगंज टू रायसिना से ली गई है।
- 10 / 11
अपने पूरे परिवार के साथ लालू प्रसाद यादव औऱ राबड़ी देवी।
- 11 / 11
Photos: Indian Express Archives