पेशे से डॉक्टर हैं लालू यादव की बेटी रोहिणी, सिंगापुर में फैमिली संग जी रहीं खुशहाल जिंदगी
- 1 / 10
Lalu Prasad Yadav Daughter Rohini Acharya: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की 9 संतानें हैं। लालू की दूसरी सबसे बड़ी बेटी रोहिणी आचार्या हैं। रोहिणी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने और परिवार की फोटोज शेयर करती रहती हैं। आइए देखें कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं रोहिणी आचार्या:
- 2 / 10
रोहिणी आचार्या ने एमबीबीएस किया है। डाक्टरी की पढ़ाई के दौरान ही साल 2002 में उनकी शादी हो गई थी।
- 3 / 10
रोहिणी की शादी समरेश सिंह के साथ हुई है। समरेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
- 4 / 10
रोहिणी के ससुर राय रणविजय सिंह रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर थे। वे लालू के कॉलेज फ्रेंड भी थे।
- 5 / 10
रोहिणी अपने पति और परिवार के साथ सिंगपुर में रहती हैं। सिंगापुर में रोहिणी शानदार जिंदगी जीती हैं।
- 6 / 10
रोहिणी आचार्या की शादी के वक्त काफी विवाद हुआ था। दरअसल उस समय लालू के सालों पर आरोप लगा था कि उन्होंने बारातियों के लिए शो रूम से जबरन गाड़ियां और सोफे उठवा लिए थे।
- 7 / 10
रोहिणी का नाम साल 2017 में राजनीति में आने को लेकर भी चर्चा में आया था। तब कहा जा रहा था कि वह राजद की ओऱ से राज्यसभा जा सकती हैं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
- 8 / 10
रोहिणी शादी के काफी दिनों बाद तक अमेरिका में भी रही हैं। दरअसल पहले उनके पति अमेरिका में ही नौकरी करते थे। अमेरिका में रहने के कारण रोहिणी की अंग्रेजी भी काफी अच्छी है।
- 9 / 10
रोहिणी दो बेटों की मां हैं। वह अपने बच्चों के साथ भी अकसर फोटोज शेयर करती रहती हैं।
- 10 / 10
All Photos: Rohini Acharya Facebook Page