ये हैं सबसे कम उम्र की अरबपति स्टार, दुनिया भर में हैं करोड़ों फैन्स
- 1 / 6
रिएलिटी टीवी स्टार और कॉस्मेटिक कंपनी को चलाने वाली काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया की सबसे कम उम्र वाली अरबपति स्टार बन गई हैं। हाल ही में फोर्ब्स ने 2153 लोगों की सूची जारी की है। फोर्ब्स द्वारा जारी बिलयेनियर लिस्ट में काइली जेनर का नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति में शुमार हुआ है। काइली 'काइलीकॉस्मेटिक्स' कंपनी की मालकिन हैं। उनकी कंपनी 360 मिलियन डॉलर की बिक्री करने में कामयाब रही। बता दें कि काइली ने तीन साल पहले साल 2016 में अपनी कॉस्मेटिक्स कंपनी की शुरुआत की थी और इतने कम वक्त में उनका नाम जाने-माने व्यापारियों में शुमार हो चुका है। काइली की कंपनी की वेल्यु वेल्यू 90 करोड़ डॉलर आंकी गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में काइली से पहले यह खिताब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास था। मार्क 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए थे जबकि काइली 21 साल में ही अरबपति स्टार बन गई हैं। (All Pics-kyliecosmetics)
- 2 / 6
काइली की कंपनी के प्रोडक्ट्स को तमाम हॉलीलुड स्टार के अलावा तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां प्रयोग करती हैं। तीन साल में काइली ने 1000 से ज्यादा स्टोर्स खोले हैं।
- 3 / 6
अरबपति स्टार बनने से पहले भी काइली को फोर्ब्स मैग्जीन के कवर पेज पर जगह मिल चुकी है।
- 4 / 6
जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि 21 साल में काइली एक बेटी की मां भी हैं।
- 5 / 6
उन्होंने साल 2017 में ट्रेविस स्कॉट (Travis Scott) से शादी की थी। काइली के पति अमेरिकन रैपर हैं।
- 6 / 6
काइली की बेटी का नाम स्टोर्मी वेबस्टर (Stormi Webster) है। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।