‘भोजपुरी के जस्टिन बीबर’ कहे जाते हैं अरविंद अकेला कलुआ, 8 साल की उम्र में ही हो गए थे मशहूर
- 1 / 9
Bhojpuri एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने कई लोगों को बेशुमार शोहरत के साथ ही दौलत से भी नवाजा है। इस इंडस्ट्री ने लोगों को फर्श से अर्श तक का सफर तय कराया है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद सिंह अकेला भी ऐसा ही एक नाम है। अरविंद को लोग कलुआ के नाम से जानते हैं। उन्हें भोजपुरी का जस्टिन बीबर भी कहा जाता है। ( All Photos: Arvind Akela Kallu Instagram )
- 2 / 9
मशहूर अमेरिकी सिंगर जस्टिन बीबर की ही तरह कलुआ भी बहुत छोटी उम्र में ही पॉपुलर हो गए थे। हालांकि जस्टिन ने 13 साल की उम्र में शोहरत पाई थी जबकि जस्टिन 8 साल की एज में ही मशहूर हो गए थे।
- 3 / 9
अरविंद सिंह अकेला ने 'गवनवा कहिया ले जईबा ना' से म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। पहले ही एल्बम ने उन्हें मशहूर बना दिया।
- 4 / 9
इसके बाद उनका अगला एल्बम आया 'लव का टॉनिक'। इस एल्बम ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इसके बाद कलुआ ने फिर कबी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
- 5 / 9
जब कल्लू 10 साल के थे तो उनके देवी गीतों वाले एल्बम 'झूला झूले शेरावाली' ने भी लोगों का खूब प्यार जीता।
- 6 / 9
बाद में दूसरे भोजपुरी स्टार्स की तरह वह भी सिंगिंग के साथ एक्टिंग की दुनिया में भी आ गए। 18 साल की उम्र में 'दिल भईल दिवाना' से उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
- 7 / 9
हालांकि फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले कलुआ के लिए फिल्मों में टिके रहना आसान नहीं था।
- 8 / 9
प्रोड्यूसर्स उनकी उम्र के कारण उन्हें गंभीर रोल देने से बचते थे। पर कल्लू जी जान से जुटे रहे।
- 9 / 9
आज अरविंद अकेला कलुआ के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। बैक टू बैक उनकी 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें प्रयागराज और टेढ़ी मेरी प्रेम कहानी प्रमुख है।