करोड़ों के संपत्ति और आलीशान घर के मालिक हैं KGF स्टार यश, पिता आज भी चलाते हैं बस
- 1 / 9
KGF Star Yash Networth Income Wiki Bio Family Wife Marriage: साउथ सुपरस्टार यश की बेहद तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों के लिए फैंस पागल रहते हैं। अपने करियर में करीब 20 फिल्में करने वाले यश ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। KGF के बाद से तो हिंदी बेल्ट में भी यश के करोड़ों फेंस बन गए हैं।
- 2 / 9
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। पहले वह कन्नड़ टीवी सीरियल्स में काम किया करते थे।
- 3 / 9
यश ने साल 2007 में फिल्म 'Jambada Hudugi' से डेब्यू किया। इसके बाद यश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- 4 / 9
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश करीब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यश के पास बेंगलुरु में करीब 4 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला भी है।
- 5 / 9
गाड़ियों की बात करें तो यश के के पास ऑडी क्यू 7 (1 करोड़ रुपए) और रेंज रोवर (80 लाख रुपए) जैसी कई लग्जरी कारें हैं।
- 6 / 9
एक फिल्म के करोड़ों चार्ज करने वाले और आलीशान लाइफस्टाइल जीने वाले यश के पिता अरुण कुमार बस ड्राइवर हैं और आज भी वह इसी प्रोफेशन में हैं।
- 7 / 9
यश के पिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बस ड्राइविंग करके ही उन्होंने बेटे यश को बड़ा किया और उसके सपने को पूरा करने में मदद की।
- 8 / 9
वह इस प्रोफेशन को इसलिए नहीं छोड़ना चाहते क्योंकि इसी काम की वजह से आज उनका बेटा इतना बड़ा एक्टर बन पाया है।
- 9 / 9
यश ने कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका पंडित से लव मैरिज की है। दोनों के दो बच्चे हैं। (Photos: Yash Instagram)