-
The Kashmir Files IFFI Jury Controversy: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Piles) एक बार फिर चर्चा में है। अब इजराइली फिल्म मेकर नदाव लैपिड (Nadav Lapid) ने इस फिल्म को वल्गर और प्रोपेगेंडा वाला बताया है। लैपिड के बयान पर विवाद बढ़ा तो तो भारत में इजरायल (Israel) के राजदूत नाओर गिलोन ने खेद जताते हुए माफी मांग ली।
-
Vivek Agnihotri New House: द कश्मीर फाइल्स विवेक अग्निहोत्री के करियर की सबसे सफल फिल्म है। 20 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 344 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की रिलीज के 6 महीने बाद ही विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में करीब 18 करोड़ रुपये में आलीशान घर खरीदा था। (Photo: Vivek Agnihotri facebook)
-
विवेक अग्निहोत्री का नया आशियाना मुंबई में वर्सोवा इलाके की पॉश सोसायटी पार्थेनॉन टावर्स में बना है। (Photo: parthenonhomes.in)
-
विवेक अग्निहोत्री का यह लग्जीरियस फ्लैट 30वें फ्लोर पर है। बिल्डिंग के 31वें फ्लोर पर अमिताभ बच्चन का 1200 स्क्वायर फीट फ्लैट है। (Photo: parthenonhomes.in)
-
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने इस घर का रजिस्ट्रेशन करीब 1.07 करोड़ रुपये देकर 27 सितंबर को कराया था। (Photo: parthenonhomes.in)
-
Parthenon Homes की वेबसाइट पर फ्लैट की जो तस्वीरें हैं उससे उसकी भव्यता का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। (Photo: parthenonhomes.in)
-
विवेक अग्निहोत्री के इस फ्लैट में सुख सुविधा की सारी चीजें उपलब्ध हैं। फ्लैट में प्राइवेट थियेटर से लेकर स्विमिंग पूल तक सब मौजूद है। (Photo: parthenonhomes.in)
-
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने साल 2005 में चॉकलेट नाम से अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट की थी। यह मल्टीस्टारर फिल्म फ्लॉप रही थी। (Photo: parthenonhomes.in) -
उसके बाद विवेक ने धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, बुद्धा इन अ ट्रैफिक और जुनूनियत जैसी फिल्म बनाई। (Photo: parthenonhomes.in)
-
साल 2019 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द ताशकंद फाइल्स ने दो नेशनल अवार्ड जीते थे। (Photo: parthenonhomes.in)
