
Karan Johar Birthday Party: मुंबई में करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन का जश्न मनाया। जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में खूब आईं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने करण जौहर की पार्टी में चार चांद लगाए। कुछ कलाकार तो ऐसे भी रहे जिनके एक्स ने भी पार्टी में मौजूद रहे। आइए डालते हैं एक नजर:

पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे थे। सलमान ने पार्टी में अकेले एंट्री मारी तो वहीं उनकी एक्स ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन संग पहुंची।

करीना कपूर और शाहिद कपूर भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। पार्टी में दोनों एक्टर्स फिर से एक दूसरे के सामने थे। शाहिद पत्नी मीरा के साथ को करीना पति सैफ अली खान संग पहुंची थीं।

रितिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान अपने अपने पार्टनर संग पार्टी में दिखे।

पार्टी में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का भी सामना हुआ। कैटरीना पति विकी कौशल संग थीं तो रणबीर अपनी मां नीतू सिंह के साथ पहुंचे थे।

आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव भी करण की पार्टी में आमिर खान संग नजर आईं। (फोटोज- Viral Bhayani Instagram)