-
Bollywood Actors Rent For House: मुंबई में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो किराए के मकान में रहते हैं। ये एक्टर्स अपने आशियाने के लिए भारी भरकम रेंट देते हैं। आइए जानते हैं किराए के मकान के लिए कितना खर्च कर रहे हैं कुछ चर्चित एक्टर्स(सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैं):
-
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने जुहू में एक बंगला किराए पर लिया है। यह बंगला शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का है। कार्तिक आर्यन ने 7.5 लाख के मासिक किराए पर यह बंगला लिया है। (Photo: Karthik Aryan Instagram)
-
शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने जुहू के राजमहल अपार्टमेंट में 5 साल के लिए एक आलीशान फ्लैट किराए पर लिया है। कपल इस फ्लैट का 8 लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रेंट दे रहे हैं। (Photo: Vicky Kaushal Instagram)
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुंबई में किराए के मकान में रहते हैं। इनके आशियाने का मासिक किराया सवा सात लाख रुपये है। (Photo: Social Media)
-
रितिक रोशन परिवार से अलग जुहू में किराए के मकान में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इसके लिए सवा 8 लाख रुपये किराया देते हैं। (Photo: Hrithik Roshan Instagram)
-
जैकलीन फर्नांडीज ने मुंबई में प्रियंका चोपड़ा से उनका 5 बीएचके फ्लैट किराए पर लिया है। जैकलीन इसके लिए 6.78 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से किराया देती हैं। (Photo: Jacqueline Fernandes Instagram)
-
माधुरी दीक्षित ने मुंबई के वर्ली इलाके में किराए के घर में रहती हैं। माधुरी इस घर के लिए 12,5 लाख रुपये रेंट देती हैं। (Photo: Madhuri Dixit Instagram)
