7 विशाल बेडरूम और 11 भव्य बाथरूम, अंदर से ऐसा है प्रियंका चोपड़ा का आलीशान बंगला
- 1 / 11
यूपी के एक छोटे से शहर बरेली से निकल कर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में वो सब हासिल किया जो हर किसी के बस की बात नहीं होती। प्रियंका ने मॉडलिंग की तो मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया औऱ जब फिल्म इंडस्ट्री में पहुंचीं तो वहां अपनी आदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया। प्रियंका अब हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रही हैं।
- 2 / 11
प्रियंका जितना ही अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही वह अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं।
- 3 / 11
प्रियंका शादी के बाद निक जोनस संग न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो चुकी हैं। प्रियंका का न्यूयॉर्क वाला बंगला किसी आलीशान होटल से कम नहीं है।
- 4 / 11
प्रियंका और निक के इस बंगले में सुख सुविधा के वो सारे सामान मौजूद हैं जो प्रियंका की लाइफस्टाइल को और भी भव्य बनाते हैं।(फोटो: Social media)
- 5 / 11
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका का ये घर 20 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
- 6 / 11
बंगले में 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। बंगले का इंटीरियर भी किसी हॉलीवुड फिल्म के सेट की तरह भव्य है। (फोटो: Social media)
- 7 / 11
घर में ही बड़ा सा स्वीमिंग पूल, मूवी थिएटर, बार, इनडोर बास्केटबाल कोर्ट और जिम भी है।
- 8 / 11
बंगले का लॉन भी काफी विशाल और हरा भरा है।
- 9 / 11
प्रियंका और निक आए दिन अपने घर के अंदर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जिनमें इस आलीशान घर के भव्यता की एक झलक दिख जाती है।
- 10 / 11
प्रियंका ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि उनके घर की खिड़की से कुछ ऐसा नजारा दिखता है।
- 11 / 11
(All Photos: Priyanka Chopra Instagram & Social media)