-
हम आमतौर पर कछुओं को धीमा, शांत और मासूम जीव समझते हैं, जो बस समुद्र तट पर रेंगते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा हैरान करने वाली है। कछुओं की बायोलॉजी में ऐसे कई तथ्य छिपे हैं, जो सुनकर किसी को भी यकीन न हो। आइए जानते हैं कछुओं से जुड़े कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले लेकिन पूरी तरह सच तथ्य। (Photo Source: Pexels)
-
सभी कछुए ‘धीमे’ नहीं होते
अक्सर हम कछुओं को सुस्त समझते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। जमीन पर रहने वाले कछुए यानी टॉरटॉइस (Tortoises) भले ही धीमे हों, लेकिन समुद्री और जलीय कछुए पानी में बेहद तेज तैरते हैं। (Photo Source: Pexels) -
उदाहरण के लिए, Leatherback Sea Turtle समुद्र में 30–35 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तैर सकता है। पानी में उनका शरीर इस तरह बना होता है कि वे तीर की तरह आगे बढ़ते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
मुंह से पेशाब?
यह तथ्य सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। Chinese Softshell Turtle नाम की प्रजाति अपने मुंह के जरिए यूरिया (Urea) बाहर निकाल सकता है। (Photo Source: Pexels) -
यह कछुआ पानी में अपना सिर डुबोकर मुंह के अंदर मौजूद स्पेशल ग्लैंड्स से वेस्ट मटेरियल बाहर निकालता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह प्रक्रिया नमकीन पानी में जीवित रहने में उसकी मदद करती है। (Photo Source: Pexels)
-
पीछे से सांस लेना
सुनने में अजीब लगे, लेकिन कुछ कछुए अपनी पीछे की ओर से भी सांस ले सकते हैं। Fitzroy River Turtle (ऑस्ट्रेलिया) के पास क्लोअकल रेस्पिरेशन (cloacal respiration) की क्षमता होती है। (Photo Source: Pexels) -
इसका मतलब है कि यह अपने क्लोअका (एक स्पेशल होल) के जरिए पानी से ऑक्सीजन एब्जॉर्ब कर सकता है। इस क्षमता के कारण यह कछुआ पानी के भीतर लंबे समय तक बिना सतह पर आए रह सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
उम्र नहीं, ताकत मायने रखती है
मादा कछुए साथी चुनते समय उम्र या अनुभव को प्राथमिकता नहीं देतीं। अध्ययनों से पता चला है कि वे अधिकतर बड़े आकार और मजबूत नर को चुनती हैं। यानी उनके लिए ‘सबसे फिट’ साथी ही सबसे आकर्षक होता है। (Photo Source: Pexels) -
यह नेचुरल सिलेक्शन का एक उदाहरण है, जहां ताकत और आकार अगली पीढ़ी की सर्वाइवल सुनिश्चित करने में भूमिका निभाते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: आपका कुत्ता आपके बारे में क्या सोचता है, रिसर्च में हुआ खुलासा)