-
कई बार जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बस एक छोटी-सी जानकारी तय करती है। कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें हम आम समझकर नजरअंदाज़ कर देते हैं, जबकि वही हमें आने वाले खतरे से पहले चेतावनी दे रहे होते हैं। ये 10 फैक्ट्स न सिर्फ चौंकाने वाले हैं, बल्कि सही समय पर याद रहें तो जान भी बचा सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
अगर आपके बाल अपने-आप खड़े हो जाएं
अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस), मौसम विज्ञानियों और विभिन्न सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर खुले में अचानक आपके बाल खड़े हो रहे हैं या त्वचा में झनझनाहट महसूस हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आप पर बिजली गिरने वाली है। तुरंत झुक जाएं, जमीन से कम से कम संपर्क रखें और खुले मैदान से बाहर निकलें। (Photo Source: Unsplas) -
रेलवे क्रॉसिंग पर लिखा नंबर आपकी जान बचा सकता है
भारतीय रेलवे के अनुसार, हर रेलवे क्रॉसिंग पर एक यूनिक नंबर लिखा होता है। अगर आपकी गाड़ी ट्रैक पर फंस जाए, तो उसी नंबर पर कॉल करके ट्रेन को रोका जा सकता है। घबराने की बजाय नंबर ढूंढना याद रखें। (Photo Source: Pexels) -
ज्यादा चमकीले और रंगीन जानवर अक्सर जहरीले होते हैं
प्रकृति में चमकीले रंग अक्सर खतरे की चेतावनी होते हैं। मेंढक, कीड़े या समुद्री जीव जितने ज्यादा रंगीन हों, उनके जहरीले होने की संभावना उतनी ज्यादा होती है। यह अवधारणा जीव विज्ञान (Biology) और पारिस्थितिकी (Ecology) के अध्ययनों में प्रमुखता से बताई गई है, विशेषकर पॉइजन डार्ट फ्रॉग्स (Poison Dart Frogs) और विभिन्न समुद्री प्रजातियों पर। (Photo Source: Pexels) -
घर में मछली जैसी गंध? सावधान हो जाइए
अगर बिना वजह घर में मछली जैसी बदबू आए, तो यह इलेक्ट्रिकल फायर का संकेत हो सकता है। वायरिंग या स्विचबोर्ड तुरंत चेक कराएं, वरना आग लग सकती है। यह सलाह मुख्य रूप से बिजली सुरक्षा विशेषज्ञों, विद्युत कंपनियों (जैसे Cool Today, DT Electric, Rytec Electric) द्वारा घर की सुरक्षा (Home Safety) के लिए दी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
समुद्र में चौकोर लहरें दिखें तो तुरंत बाहर निकलें
UNSW बीच सेफ्टी रिसर्च ग्रुप के तटीय विशेषज्ञ डॉ. रॉब ब्रैंडर के अनुसार, समुद्र में अगर लहरें चौकोर पैटर्न में दिख रही हों, तो समझ लें वहां खतरनाक रिप करंट है। ऐसे पानी में तैरना जानलेवा हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
ततैयों से बचने के लिए पानी में कूदना गलत है
कीट नियंत्रण विशेषज्ञों और सुरक्षा सलाह मंचों के अनुसार, अगर ततैया (wasps) पीछा करें, तो पानी में न जाएं। वे इंतजार करती हैं। बेहतर है तेज और दूर तक दौड़ें, जब तक वे हार न मान लें। (Photo Source: Pexels) -
गिरते लिफ्ट में पीठ के बल लेटना ज्यादा सुरक्षित
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के डॉ. एलियट एच. फ्रैंक के अनुसार,अगर कभी लिफ्ट गिरने की स्थिति आए, तो सीधे खड़े रहने की बजाय पीठ के बल लेट जाएं, ताकि शरीर पर पड़ने वाला झटका बराबर बंट सके। (Photo Source: Pexels) -
भेड़ियों से भागें नहीं, डटकर खड़े रहें
कोलोराडो पार्क और वन्यजीव विभाग के अनुसार, भेड़ियों से भागने पर वे हमला कर सकते हैं। ऐसे में सीधे खड़े रहें, आंखों में देखें और खुद को बड़ा दिखाएं। (Photo Source: Pexels) -
उल्टी जैसा लगे तो गुनगुनाइए
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और रोडियो डेंटल एंड ऑर्थोडॉन्टिक्स के रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर उल्टी आने जैसी फीलिंग हो रही हो, तो हमिंग (गुनगुनाना) शुरू करें। एक साथ उल्टी और हमिंग करना मुश्किल होता है, इससे मतली कंट्रोल हो सकती है। (Photo Source: Freepik) -
अगर कोई सर्विस डॉग आपके पास आए
पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट (PSA) के अनुसार, अगर कोई सर्विस डॉग आपके पास आकर आपको खींचने या रास्ता दिखाने की कोशिश करे, तो उसे इग्नोर न करें। हो सकता है वह आपको अपने घायल या बेहोश मालिक तक ले जा रहा हो। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: होटल में रुकने से पहले जान लें हिडन कैमरा पहचानने के स्मार्ट तरीके, प्राइवेसी रहेगी पूरी तरह सुरक्षित)