-
दुबई की पहचान सिर्फ एक शहर की नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे एम्बीशियस विजन की है। यह शहर किस्मत के भरोसे नहीं बना, बल्कि रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रोजेक्ट्स के जरिए उसने खुद को ग्लोबल मैप पर स्थापित किया। ऊंचाई हो, लग्जरी हो या इंजीनियरिंग, दुबई ने हर सेक्टर में सीमाएं तोड़ीं और नए बेंचमार्क बनाए। ये रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि दुबई की आधुनिक पहचान की नींव हैं। (Photo Source: Pexels)
-
Burj Khalifa – दुनिया की सबसे ऊंची इमारत
828 मीटर ऊंचा बुर्ज खलीफा 2009 से अब तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल द्वारा डिज़ाइन किया गया यह टावर दुबई की ग्लोबल पहचान का सबसे बड़ा प्रतीक है। इसने ताइपे 101 को पीछे छोड़ते हुए आर्किटेक्चर की परिभाषा ही बदल दी। v -
Dubai Mall – कुल क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा मॉल
दुबई मॉल 3.8 मिलियन स्क्वायर फीट से ज्यादा क्षेत्र में फैला है और इसमें 1,200 से अधिक दुकानें हैं। यह न सिर्फ शॉपिंग डेस्टिनेशन है, बल्कि टूरिज्म और एंटरटेनमेंट का भी ग्लोबल हब है। v -
Ain Dubai – दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील
ब्लूवॉटर्स आइलैंड पर स्थित Ain Dubai 250 मीटर ऊंचा है और यह दुनिया का सबसे ऊंचा फेरिस व्हील है। 2021 में शुरू हुआ यह व्हील दुबई के स्काईलाइन को नया आयाम देता है। (Photo Source: Pexels) -
Dubai Frame – दुनिया का सबसे बड़ा पिक्चर फ्रेम
150 मीटर ऊंचा Dubai Frame पुराने और नए दुबई को एक ही फ्रेम में दिखाता है। जबील पार्क में स्थित यह स्ट्रक्चर 2018 में खुला और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ। (Photo Source: Pexels) -
Palm Jumeirah – सबसे बड़ा मैन-मेड पाम आर्किपेलागो
दुबई के Palm Islands दुनिया के सबसे बड़े मानव-निर्मित द्वीप हैं। पाम के आकार में बने ये द्वीप लग्जरी रियल एस्टेट और टूरिज्म का अनोखा उदाहरण हैं, जो दुबई की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
Al Wasl Plaza, Expo City – दुनिया का सबसे बड़ा इमर्सिव डोम
130 मीटर डायमीटर वाला Al Wasl Plaza Dome दुनिया का सबसे बड़ा इंटरएक्टिव इमर्सिव डोम है। 250 से अधिक प्रोजेक्टर के जरिए यहां 360-डिग्री विजुअल, लाइट और साउंड शो दिखाए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
Dubai Miracle Garden – दुनिया का सबसे बड़ा फूलों का बगीचा
72,000 वर्ग मीटर में फैला Dubai Miracle Garden दुनिया का सबसे बड़ा फ्लावर गार्डन है, जिसमें 5 करोड़ से ज्यादा फूल और 25 करोड़ पौधे हैं। रेगिस्तान में ऐसा बगीचा अपने आप में एक चमत्कार है। (Photo Source: Pexels) -
Dubai Fountain – दुनिया का सबसे बड़ा कोरियोग्राफ्ड फाउंटेन
Dubai Fountain 275 मीटर लंबा है और 500 फीट तक पानी उछाल सकता है। म्यूजिक और लाइट के साथ इसका सिंक्रोनाइज्ड शो दुनियाभर के टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है। (Photo Source: Pexels) -
Deep Dive Dubai – दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल
60 मीटर गहरा Deep Dive Dubai दुनिया का सबसे गहरा डाइविंग पूल है। इसमें 1.4 करोड़ लीटर पानी है और इसके अंदर एक डूबे हुए शहर जैसा सेटअप बनाया गया है, जो अंडरवॉटर फिल्मिंग के लिए भी इस्तेमाल होता है। (Photo Source: Pexels) -
Ciel Dubai Marina – दुनिया का सबसे ऊंचा होटल
377 मीटर ऊंचा Ciel Dubai Marina गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया का सबसे ऊँचा होटल है। 82 मंजिलों और 1,000 से ज्यादा कमरों वाला यह होटल दुबई की लग्जरी इंडस्ट्री की ताकत दिखाता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: धान, दाल, दूध और मसाले: जानिए क्यों भारत कहलाता है दुनिया का फूड बास्केट)