Ganesh Chaturthi: अदिति राव हैदरी ने हाथी संग मनाया गणेश उत्सव, जानें बाकी सेलिब्रिटीज कैसे मना रहे यह त्यौहार
- 1 / 22
Happy Ganesh Chaturthi 2018: 13 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही हैं। हिंदुओं के इस बड़े त्यौहार को कुछ लोग पांडाल में जाकर सेलिब्रेट करते हैं कई अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया करते हैं। महाराष्ट्र में इस त्यौहार विशेष रूप से मनाया जाता है। मायानगरी मुंबई में स्टार्स भी इस त्यौहार को बेहद हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन यानी आज तमाम बी-टाउन स्टार्स और क्रिकेटर के घर बप्पा स्थापित हो चुके हैं। सुबह से तमाम स्टार्स और खेल जगत से जुड़े लोग फैंस को अलग-अलग अंदाज में गणेश चतुर्थी की बधाइयां दे रहे हैं। कुछ स्टार्स ने अपने घरों में सुसज्जित मूर्ति को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिखाया है। (All Photos- Instagram)
- 2 / 22
अमिताभ बच्चन ने लिखा गणपति बप्पा मोरया! सभी को गणेश उत्सव की बधाई।
- 3 / 22
अनुष्का शर्मा ने लिखा इस विशेष पर्व को धागे से बने ईको-फ्रैंडली बप्पा के साथ मना रही हूं। गणेश चतुर्थी। तो वहीं वरुण धवन ने लिखा गणपति बाप्पा मोरया। आइए इस साल ईको फ्रैंडली गणपति का जश्न मनाएं। टीम 'सुई धागा' ने बायो डिग्रेडेबल गणपति बनाया है।
- 4 / 22
कमांडो गर्ल अदा ने अपने हाथ की हथेली पर नन्हें पिंक गणेश जी रखकर फैंस को बधाई दी।
- 5 / 22
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भगवान की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़ते हुए तस्वीर शेयर कर गणेश उत्सव की बधाई दी।
- 6 / 22
उर्मिला ने खुद को इस तरह से ट्रेडिशनल अंदाज में रेडी कर गणेश उत्सव मनाया।
- 7 / 22
सनी देओल ने लिखा भगवान गणेश की कृपा हम सब पर बनी रहें। गणपति बाप्पा मोरया।
- 8 / 22
ईशा देओल ने यह तस्वीर शेयर कर गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
- 9 / 22
हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी अपने घर में गणेश जी की मूर्ति को लाईं।
- 10 / 22
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सुसज्जित हाथी के साथ तस्वीर डालकर इस खास उत्सव की बधाई दी।
- 11 / 22
सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर में भगवान गणेश को स्थापित किया।
- 12 / 22
सुरेश रैना ने भी यह तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी।
- 13 / 22
खेल मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ भी बप्पा को अपने घर ले लाए।
- 14 / 22
डेजी शाह ने भगवान की बेहद खूबसूरत मूर्ति को शेयर कर बधाई दी है।
- 15 / 22
रंभा ने भी अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया है।
- 16 / 22
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने भी घर में बेहद खूबसूरती से गणेश जी की प्रतिमा को सुसज्जित किया है।
- 17 / 22
सुष्मिता सेन तो वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर फेस्टिवल को भरपूर तरीके से अपनी बेटियों के साथ सेलिब्रेट करती हैं।
- 18 / 22
पहलवान बबिता फोगाट ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा..श्रीगणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कामना करती हूँ कि भगवान श्रीगणेश आपके जीवन के सारे विघ्न हरते रहें और आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।।
- 19 / 22
सिंगर पलक मुच्छल इस खास दिन पर ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। उन्होंने भी अपने घर में गणेश जी को स्थापित किया है।
- 20 / 22
पूजा बत्रा ने अपने साथ अपनी भाभी की तस्वीर शेयर फैंस को बधाई दी।
- 21 / 22
एकता कपूर भी अपने पापा जितेंद्र, भतीजे और भाई तुषार कपूर के साथ गणेश उत्सव को सेलिब्रेट कर रही हैं।
- 22 / 22
भगवान गणेश को कई नामों से बुलाया जाता है, इसलिए हर किसी ने उनके अलग-अलग नाम से संबोधित कर फैंस को बधाइयां दी हैं। हाथी जैसा सिर होने के कारण भगवान गणेश को गजानन भी कहा जाता है। शिवपुत्र, गौरी नंदन के नाम से भी उन्हें कई प्रांतो में बुलाया जाता है। मुंबई में गणेश जी का गणपति बप्पा मोरया नारा लगाया जाता है। कई जगहों पर उन्हें लम्बोदर भी कहा जाता है। बाधाओं को हरते हैं इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। महाकाय के रूप में गणेश भगवान समृद्धि और खुशहाली के देवता माने जाते हैं।